फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elderly person going to Kumbh Snan dies in road accident

कुंभ स्नान को जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly person going to Kumbh Snan dies in road accident
मुरादाबाद । पाकबड़ा थानाक्षेत्र में सड़क पार करते समय मध्य प्रदेश के एक बुजुर्ग को स्कूटी वार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी की मौत हो गई। वह अपने गांव के अन्य लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले किशोरी (60) मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के सतई थानाक्षेत्र के गांव हिम्मतपुर गांव निवासी थे। किशोरी खेतीबाड़ी करते थे। वह अपने गांव के साठ लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। सभी लोग बस में सवार थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पांच बजे चालक ने पाकबड़ा थानाक्षेत्र में एक ढाबे पर बस रोक दी थी। इसके बाद सभी यात्री बस से उतर कर ढाबे पर चाय पीने लगे। इसी दौरान किशोरी सड़क पार करके लघुशंका के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों ने स्कूटी सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस घायल किशोरी को लेकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशोरी के गांव निवासी पवन पाठक ने बताया कि किशोरी के पांच बेटे बाबू लाल, हल्के, विनोद, मातादीन यादव तथा कैलाश हैं। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया गया है। किशोरी के साथियों ने बताया कि परिजन मध्य प्रदेश से मुरादाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed