फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   EID 2024: Eid celebration in Moradabad division, see pictures of Rampur-Amroha and Sambhal.

EID 2024: मुरादाबाद मंडल में मना ईद का जश्न, रामपुर-अमरोहा और संभल की देंखे तस्वीरें

Thu, 11 Apr 2024 10:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:58 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसके बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। ईद की नमाज के लिए सभी जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हुए थे। 

विज्ञापन
EID 2024: Eid celebration in Moradabad division, see pictures of Rampur-Amroha and Sambhal.
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडल में ईद उल फितर की नमाज बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। तीस रोजे पूरे होने के साथ ही बुधवार को चांद का दीदार हुआ। मुरादाबाद में ईदगाह पर पहली बार दो बार नमाज अदा की गई। पहली सुबह आठ बजे और दूसरी नौ बजे से शुरू हुई।

विज्ञापन

EID 2024: Eid celebration in Moradabad division, see pictures of Rampur-Amroha and Sambhal.
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं चांद दिखने के साथ ही ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया था। नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा था कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

EID 2024: Eid celebration in Moradabad division, see pictures of Rampur-Amroha and Sambhal.
रामपुर में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद

इसलिए इस बार ईदगाह में अलग-अलग समय में ईद की नमाज दो जमात में अदा की जाएगी। ताकि नमाजियों की सफें सड़कों पर न लगें। नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा था कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है।

इसलिए इस बार ईदगाह में अलग-अलग समय में ईद की नमाज दो जमात में अदा की जाएगी। ताकि नमाजियों की सफें सड़कों पर न लगें। 

विज्ञापन

EID 2024: Eid celebration in Moradabad division, see pictures of Rampur-Amroha and Sambhal.
चंदौसी में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद

रामपुर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
रामपुर जिले भर में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। बृहस्पतिवार को ईदगाह पर सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज शुरू हुई। नमाज के लिए लोग सुबह से ही ईदगाह पहुंचना शुरू हो गए थे।

EID 2024: Eid celebration in Moradabad division, see pictures of Rampur-Amroha and Sambhal.
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

इस बीच जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सांसद घनश्याम सिंह लोधी, बसपा प्रत्याशी जीशान खान और निर्दलीय प्रत्याशी  महमूद प्राचा समेत अन्य सियासी दलों के प्रतिनिधियों में पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की।

EID 2024: Eid celebration in Moradabad division, see pictures of Rampur-Amroha and Sambhal.
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

संभल में शांति और सौहार्द के साथ मनी ईद
संभल, चंदौसी समेत ग्रामीण इलाकों में ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। चंदौसी की बड़ी ईदगाह पर सुबह पौने आठ बजे पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच शांति एवं सौहार्द के साथ ईद की नमाज अदा हुई। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की।

EID 2024: Eid celebration in Moradabad division, see pictures of Rampur-Amroha and Sambhal.
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह था। अकीदतमंद सुबह करीब साढ़े छह बजे चंदौसी की बड़ी ईदगाह पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पौने आठ बजे शहर इमाम मौलाना नाजिम ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन और सलामती की दुआएं कीं।

EID 2024: Eid celebration in Moradabad division, see pictures of Rampur-Amroha and Sambhal.
मुरादाबाद में मौके पर प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

शांति एवं सौहार्द के बीच नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं ग्रामीण अंचलों में ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंदौसी ईदगाह पर सीओ प्रदीप कुमार और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed