फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eder beaten to death in suspicion of child theft

बच्चा चोरी के शक में अधेड़ को पीट पीटकर मारा डाला

Thu, 29 Aug 2019 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Eder beaten to death in suspicion of child theft
death - फोटो : amar ujala

बच्चा चोरी की अफवाहों की शिकार उन्मादी भीड़ ने मंगलवार रात एक अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। अधेड़ का शव संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में महावा नदी के पुल के नीचे पड़ा मिला है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो से अनुमान है कि गांव में पिटाई के बाद भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अधेड़ को जंगल में लाकर पुल से नीचे फेंक दिया। बुधवार सुबह पुल के नीचे शव मिलने के बाद रजपुरा पुलिस ने शुरू में इसे हादसा ठहराने की कोशिश की लेकिन मॉब लिंचिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठा लिया है। 
विज्ञापन


एसओ रजपुरा ने दावा किया है कि घटना उनके पड़ोस में स्थित अमरोहा के आदमपुर थाना इलाके के गांव देहरी खादर में हुई है और मारने के बाद भीड़ अधेड़ का उनके क्षेत्र में फेंक गई। एसओ ने वायरल वीडियो में दिख रहे 10 लोगों की शिनाख्त कर लेने का भी दावा किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संभल ने इसे हत्या का मामला तो माना लेकिन मॉब लिंचिंग मानने से इंकार कर दिया है। बच्चा चोरी की अफवाहों पर सख्ती से नियंत्रण लगाने के लिए आईजी रमित शर्मा ने बुधवार रात उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। आईजी ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रजपुरा पुलिस के मुताबिक वारदात मंगलवार रात करीब 12 बजे आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव देहरी खादर में हुई। देहरी में गांव के बाहर स्थित एक किसान के घर से पांच साल का बच्चा चोरी होने का शोर मचा और भीड़ इकट्ठा हो गई। रजपुरा एसओ की मौजूदगी में देहरी खादर के प्रधान निरंजन सिंह ने बताया कि किसान का बच्चा घर पर ही मिला और उस समय शोर भी शांत हो गया। 

लेकिन थोड़ी देर बाद शोर मचा कि बच्चा उठाने की कोशिश करने वाला संदिग्ध एक लंबी दाढ़ी वाला बाबा जैसा व्यक्ति गांव के बाहर जंगल में सड़क पर खड़ा है। प्रधान के मुताबिक इस पर भीड़ मौके पर पहुंची और वहां खड़े 45 वर्षीय अधेड़ की पिटाई शुरू कर दी। घटना से संबंधित बताया जा रहा जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें भीड़ इस व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर पीटते हुए सड़क पर घसीटती दिख रही है। 
 

पहले माना जा रहा था हादसा

एसओ रजपुरा अमित कुमार का कहना है कि देहरी खादर में इस व्यक्ति को पीट-पीटकर मारने के बाद भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उसे घसीटकर उनके इलाके में निरयावली गांव के पास महावा के पुल से नीचे फेंक दिया। देहरी खादर गांव संभल जिले के रजपुरा और अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्रों के बॉर्डर पर स्थित है। एसओ का कहना है कि बुधवार सुबह शव मिलने के बाद इसे हादसा माना जा रहा था। 

माना जा रहा था कि मानसिक रूप से कमजोर दिख रहा यह अज्ञात व्यक्ति किसी पशु की टक्कर से पुल से नीचे गिर गया है। पुलिस ने इसी के आधार पर निरयावली के ग्रामीणों से एक तहरीर भी लिखवा ली। जिसमें लिखा है कि मरने वाला अधेड़ मानसिक रूप से कमजोर था और आसपास के इलाके में भीख मांगते देखा गया था। 

किसी जानवर से टकराकर पुल से गिरने की वजह से उसकी मृत्यु हुई है। लेकिन जब वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पूरी तस्वीर ही बदल गई। एसओ रजपुरा का कहना है कि घटना आदमपुर थाना क्षेत्र की है इसलिए निल पर रिपोर्ट दर्ज करके चिक आदमपुर थाने को भेजी जाएगी। 

वहीं आदमपुर एसओ अशोक कुमार का कहना है कि मॉब लिंचिंग की कोई घटना उनके इलाके में नहीं हुई है। शव रजपुरा में मिला था और रजपुरा पुलिस की उसका पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed