फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ED camp in Jauhar University, investigation of lands continued till night

आजम खां को दाऊद से मिले पैसों की जांच करे ईडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
ED camp in Jauhar University, investigation of lands continued till night
आजम खां को दाऊद से मिले पैसाें की भी जांच करे ईडी : आकाश
विज्ञापन

ईडी अफसरों से मांग करते हुए भाजपा नेता बोले- दाऊद से पैसे मिलने की बात खुद कह चुके हैं आजम खां
रामपुर। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सपा नेता आजम खां के खिलाफ मनी लॉड्रिंग को लेकर भी जांच कराने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने गृह मंत्रालय से शिकायत भी की थी। उनका कहना है कि आजम खां खुद आतंकवादी दाऊद से पैसे मिलने की बात कह चुुके हैं। ऐसे में जांच में ये बिंदु भी शामिल होने चाहिए।

बुधवार को भाजपा नेता आकाश सक्सेेना ने कहा कि उन्होंने मनी लॉड्रिंग को लेकर गृह मंत्रालय से शिकायत की थी। शिकायत में इसके अलावा जमीनों समेत कई और बिंदु भी शिकायत में शामिल थे। आजम खां ने सरकार में मंत्री रहते हुए तो अनाधिकृत तरीके से पैसा कमाया ही है, इसके लिए कई बार उन्होंने खुद अपने बयानों में यह कहा है कि वो जो पैसा खर्च करते हैं वो दाऊद का है। लिहाजा, ऐसा संभव है कि ट्रस्ट द्वारा मनी लॉड्रिंग की गई हो। लिहाजा, इस मामले की भी विस्तृत जांच होना जरूरी है, ताकि जांच के बाद हकीकत सामने आ सके। हालांकि मनी लॉड्रिंग को लेकर ईडी ने अगस्त 2019 में ही केस दर्ज कर लिया था, जिसके बाद जांच भी की थी। इसके बाद जांच धीमी हो गई थी, लेकिन एक बार फिर जब ईडी ने जांच शुरू कर दी है तो माना जा रहा है कि मनी लॉड्रिंग का मामला भी उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed