{"_id":"6ac5654a0ab26a940d0e15eb","slug":"earthquake-tremors-felt-in-moradabad-people-rushed-out-of-their-homes-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-1010503-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल आए थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल आए थे लोग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर में मंगलवार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके करीब तीन सेकंड तक रहे। धरती कांपते ही कॉलोनियों और मोहल्लों में लोग घरों से बाहर निकल आए।
रात का समय होने से ज्यादातर लोग घरों में थे। अचानक पंखे हिलने और बर्तन खड़कने से लोगों को भूकंप का अहसास हुआ। रामगंगा विहार, लाजपत नगर, आशियाना, पाकबड़ा, कटघर और सिविल लाइंस इलाके में झटके ज्यादा महसूस किए गए। लोग अपने परिजनों और रिश्तेदारों को फोन कर हाल पूछते नजर आए। कई लोगों ने बताया कि उन्हें चक्कर जैसा लगा और दीवारों में कंपन महसूस हुआ। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बाजार गंज निवासी मनीष ने बताया कि सोने की तैयारी कर रहे थे। बच्चों की परीक्षाएं हैं तो वह पढ़ रहे थे। अचानक से बेड तेजी से हिला। पंखे की तरफ देखा तो वह भी हिल रहा था। बच्चों ने कहा कि चक्कर आ रहे हैं। इसके बाद जब सोशल मीडिया पर देखा तो पता चला कि भूकंप आया है। सिविल लाइंस निवासी राजदीप गोयल ने बताया कि मैं बेड पर बैठा था। बेड बहुत तेज से हिला था। मेरे पास बच्चा सो रहा था। दो से तीन सेकंड के लिए महसूस हुआ था। फिर झटके बंद हो गए। अलकनंदा कालोनी खुशहालपुर निवासी कुसुम ने बताया कि सोफा पर बैठकर पढ़ रही थी। एकदम से लगा कि किसी ने हिला दिया हो और जमीन भी हिलती हुई महसूस हुई। हालांकि कुछ सेकेंड में यह बंद हो गया। रिश्तेदारों ने बताया कि बुद्धि विहार, रामगंगा विहार, बैंक कालोनी में भी महसूस किए हैं।