फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaw riding student dies after collision with container, five including her mother injured

Moradabad News: कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छात्रा की मौत, मां सहित पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw riding student dies after collision with container, five including her mother injured
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बाईपास के जीरो प्वाइंट पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सौफनी मुड़िया निवासी इसराइल की बेटी गुलफिजा (13) की मौत हो गई, जबकि किशोरी की मां भूरी सहित ई-रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हो गए।
मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सौफनी मुड़िया निवासी इसराइल मजदूरी करते हैं। इसराइल की पत्नी भूरी, बेटी गुलफिजा के साथ शुक्रवार दोपहर बड़ी बेटी आमना को लेने उसकी ससुराल बिलारी थाना क्षेत्र के गांव तेवरखास जा रही थी। मां-बेटी ई-रिक्शा में सवार थीं। कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट पर कंटेनर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में ई-रिक्शा में सवार मां-बेटी, ई-रिक्शा चालक नजाकत और यात्री रामौतार, उनकी पत्नी केतकी और पूरन सिंह घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने गुलफिजा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के सिर में ज्यादा चोट आने की वजह से मौत हो गई। वहीं, रामौतार और नजाकत को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed