फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   e rickshaw drived murdered in moradabad

मझोला में गोली मारकर ई-रिक्शा चालक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
e rickshaw drived murdered in moradabad
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार रात ई रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात दिल्ली हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हाईवे से बमुश्किल सौ कदम दूर आवास फेस टू में हुई। हत्यारों ने युवक के सिर से सटाकर गोली मारी और फरार हो गए। युवक का खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा मिला। मौका ए वारदात पर पुलिस को एक ई रिक्शा खड़ा मिला है। देर रात मृतक की पहचान ई रिक्शा चालक राज कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

वारदात का पता तब चला जब सोमवार को रात करीब 11 बजे पुलिस का गश्ती दल इधर से गुजरा। रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने आवास विकास को जाने वाली सड़क पर पुलिस को अंधेरे में एक ई रिक्शा खड़ा दिखा। पुलिस टीम ने वहां जाकर देखा तो पास में ही एक रक्तरंजित शव सड़क पर पड़ा था। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि मरने वाले की उम्र करीब 30 वर्ष होगी। उसके दाहिने हाथ पर हिंदी में राजकुमार और अंग्रेजी में काजल लिखा हुआ है। उसके सिर से सटाकर गोली मारी गई थी, जिससे उसका चेहरा पहचानने में नहीं आ रहा था। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी दीपक भूकर ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली। मोबाइल फोन या पैसे भी उसके पास नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह फिलहाल पता नहीं है। देर रात मृतक की पहचान राज कुमार निवासी मझोला लाइन पार दुर्गा मंदिर के रूप में हुई। ई रिक्शा चालक की पत्नी काजल और भाई व रिश्तेदारों ने थाने पहुंचकर उसकी पहचान की है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात दस बजे उसके पति ई रिक्शा चलाने के लिए घर से निकले थे। काजल ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मझोला इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस गश्त करती रही और भाग निकले हत्यारे
मुरादाबाद। जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया था। उस समय पुलिस गश्त पर थी। इसके बावजूद भी हत्यारे युवक की हत्या करने के बाद आसानी से फरार हो गए। इन दिनों शहर में बेहद चौकसी बरती जा रही है। संदिग्ध लोगों की टोका टाकी की जा रही है। वाहन चेकिंग भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ पर लिखा है राज कुमार और काजल
मुरादाबाद। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि युवक के दाहिने हाथ पर राज कुमार और काजल लिखा हुआ है। जिस रास्ते पर शव पड़ा मिला है। उस क्षेत्र में पड़ने वाले तिगारी शाहपुर, बुद्घि विहार, खुशहालपुर और दान सहाय की मिलक में जानकारी जुटाई जा रही है में कोई ई रिक्शा चालक तो लापता नहीं हैं।
चार दिन में चार हत्यारों से दहला जनपद
मुरादाबाद। पिछले चार दिन में जनपद में चार हत्याएं हो चुकी हैं। इसके अलावा सिविल लाइंस में रविवार की रात बदमाशों ने एटीएम लूटने की कोशिश की। ये वारदातें पुलिस चौकसी की पोल खोलने के लिए काफी हैं। मझोला के मैनाठेर पुलिया के पास गुरुवार रात ई रिक्शा चाल की हत्या कर दी थी। अभी तक हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसके अलावा शुक्रवार रात चक्कर की मिलक में किन्नर की हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने इस वारदात का चौबीस घंटे में ही खुलासा कर दिया था। रविवार को भगतपुर में एक युवती की गला घोंटकर हत्या की गई और उसका शव तालाब में फेंक दिया। सोमवार की रात ग्यारह बजे मझोला क्षेत्र में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई।

पुलिस से पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे खंगाले
मुरादाबाद। घटनास्थल के सामने ही रिलायंस पेट्रोल पंप है। एसपी सिटी ने पुलिस टीम को साथ लेकर पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। हालांकि देर रात तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed