फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dsablue and dsa rea red won match

डीएसए ब्लू और डीएसए रेड ने जीते ट्रायल मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
dsablue and dsa rea red won match
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल के आखिरी दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच डीएसए ब्लू और डीएसए ग्रीन के बीच हुआ। इसमें डीएसए ब्लू ने 63 रन से बाजी मारी। दूसरा मैच डीएसए रेड और डीएसए ब्लैक के बीच खेला गया। इसमें डीएसए रेड ने सात विकेट से जीत दर्ज की। ट्रायल के आधार पर अब एसोसिएशन जनपद की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगा।
विज्ञापन

पहले मैच में डीएसए ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इसमें शिखर धारीवाल ने सर्वाधिक 50 और अंश यादव ने नाबाद 36 रन बनाए। डीएसए ग्रीन के लिए समीर ने तीन, वंश विश्नोई ओर उदय यादव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए ग्रीन 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। इसमें समर्थ ने 49 और मोनिश ने 43 रनों का सहयोग किया। डीएसए ब्लू के लिए दीपक ने तीन और निशांत यादव ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में डीएसए ब्लैक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 39.4 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें मोहम्मद सामी ने सर्वाधिक 43 और विवान बिष्ट ने 25 रन बनाए। डीएसए रेड के लिए अमन खान और नमन पांडेय ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में डीएसए रेड ने 24.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। डीएसए रेड टीम के लिए विनय कुमार ने सर्वाधिक 65 और मोहम्मद जुबैर ने 62 रन बनाए। डीएसए ब्लैक के लिए रोमियो सिंह ने दो, साहिल मेहरा ने एक विकेट लिया। मैच के दौरान डीएसए सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, डॉ. वैभव त्रिवेदी, डॉ. कुशल पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed