Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DSA Black and Yellow won the cricket match

Moradabad News: डीएसए ब्लैक व यलो ने जीते क्रिकेट मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
DSA Black and Yellow won the cricket match
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में डीएसए ब्लैक ने डीएसए रेड को मात दी। दूसरे मुकाबले में डीएसए यलो ने डीएसए ब्लू को हराया पहला मुकाबला आईएफटीएम विश्वविद्यालय व दूसरा रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेला गया।

पहले मैच में डीएसए रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 25.3 ओवर में टीम ने सात विकेट खोकर 142 रन बनाए। अभिनव ने 32 व ओजस ने 31 रन बनाए। ब्लैक के लिए गेंदबाजी में राज सैनी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे डीएसए ब्लैक के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में जीत हासिल कर ली। कुशल यादव ने शानदार 104 रन की पारी खेली। रेड के लिए कृष्णा यादव और अभिमन्यु ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में डीएसए यलो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ब्लू टीम 26.1 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तुषार ने 38 व समीर ने 24 रन बनाए। डीएसए यलो के लिए इकराम ने दो, मोहम्मद जमी और तरुण कुमार ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी येलो ने 30 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के लिए अंश यादव ने 38 व अर्जुन गुप्ता ने 29 रन बनाए। ब्लू के लिए गेंदबाजी में वसीम, तरुण व अंश भाटिया ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका पहले मैच में जेपी सिंह और हिमांशु ने, दूसरे मैच में सतेंद्र कुमार और मोहम्मद सायम ने अदा की। पहले मैच में स्कोरिंग जोगेंद्र सिंह व दूसरे मैच में उजैफ चौधरी ने की। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता, आईएफटीएम विश्वविद्यालय के खेल निदेशक वैभव त्रिवेदी व अन्य कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed