फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drunk guard fired with gun in the air

नशे में गार्ड ने बंदूक से की हवाई फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Drunk guard fired with gun in the air
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में कपड़ों की दुकान में ड्यूटी करने वाले गार्ड बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड से बंदूक कब्जे में ले ली, जबकि गार्ड को नशे की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के सूर्यनगर निवासी कुशल कुमार जयंतीपुर में कपड़े की दुकान पर बतौर गार्ड नौकरी करता है। सोमवार को कुशल नशे की हालत में दुकान पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक ने गार्ड को नशे की हालत में देख उसे डांट फटकार दिया। जिससे नाराज होकर गार्ड ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई। दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गार्ड से बंदूक कब्जे में ले ली। इसके बाद गार्ड को भी चौकी ले गए। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि इस मामले में गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गार्ड अधिक नशे में था। जिस कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती करायाग या है। लाईसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed