फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drain Systemsof British time

नाकारापन लील गया अंग्रेजों का बनाया ड्रेनेज सिस्टम

Thu, 19 May 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 19 May 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
Drain Systemsof  British time
नाला
कहते हैं तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं। हम भी आपके सामने कुछ तस्वीरें रख रहे हैं। जिन्हें देखकर आप खुद फैसला करिए कि हमें बरसात में जलभराव से बचाने के लिए हमारा नगर निगम कितना संजीदा है। कहने को कुछ बाकी नहीं है...सीतापुरी और नेता कालोनी में बीच नालों में साइकिल चलाते और चहलकदमी करते बच्चों की तस्वीरें खुद गवाही दे रही हैं कि नालों को साफ हुए सालभर से ज्यादा वक्त बीत चुका है।
विज्ञापन


जयंतीपुर नाले में उगी बड़ी - बड़ी झाड़ियां भी इस बात का सुबूत हैं कि ये नाले पिछले कई साल से साफ नहीं हुआ। दरअसल ये हर साल की समस्या है। हर बार निगम नालों की तलीझाड़ सफाई का दावा करता है.. और हर साल शहर के लो लाइन एरिया से लेकर महानगर के पॉश इलाके तक ‘तालाब’ बन जाते हैं। ‘अमर उजाला’ निगम के दावों की ऑन स्पॉट पड़ताल करके हकीकत आपके सामने रखेगा। पहले दिन हमने शहर के उन 14  अंडरग्राउंड नालों को खोजा जिनकी सफाई के नाम पर हर साल करीब दो करोड़ रुपये उड़ा दिए जाते हैं।
विज्ञापन


जबकि हकीकत ये है कि ये नाले सिस्टम की मेहरबानी से सड़कों, मोहल्लों और बाजारों में दफन हो चुके हैं, ऐसे में इनकी सफाई महज कागजों में ही मुमकिन है। एक - एक करके हम सभी मुख्य नालों की तस्वीर आपके समाने रखेंगे। ताकि मानसून से पहले अफसरशाही को जिम्मेदार का एहसास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अंग्रेजों के बनाए 14 अंडरग्राउंड नाले शहर में सड़कों और मोहल्लों के नीचे दफन हो गए हैं। अंग्रेजों ने करीब तीस फुट गहरा ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया था। जो पूरे शहर की नालियों के रूटीन पानी और बरसाती पानी को रामगंगा तक पहुंचाता था। नालों की ठीक से सफाई हो सके इसलिए बाकायदा नाले के भीतर सीढ़ियां बनाई गई थीं। लेकिन वक्त के साथ इन नालों के ऊपर दुकान और मकान बनते गए। अब स्थिति ये है कि इन नालों को ढूंढ पाना मुश्किल काम है।


पब्लिक ने तो कब्जा करके घर और दुकान बनाए ही, सिस्टम ने इन नालों के ऊपर सड़कें तक बना डालीं। हालात ये हैं कि इन नालों की सफाई के लिए मेन हॉल तक नहीं बचे हैं। इन्हें कवर करके दुकान बना ली गई हैैं। अंडरग्राउंड नालों के ऊपर बीस से अधिक मोहल्ले बस चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed