फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drain not built in Harthala, electric poles not removed

Moradabad News: हरथला में नाला बना नहीं, विद्युत खंभे हटे नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Drain not built in Harthala, electric poles not removed
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश के बावजूद हरथला मेें अभी तक नगर निगम ने नाला बनाना शुरू नहीं किया। विद्युत विभाग ने खंभे नहीं हटाए। लोनिवि ने सड़क पर मोटी गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इसी कारण स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है।
लोनिवि ने अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरने के लिए गिट्टी बिछा दी है। इस कारण लोगों के आवागमन में परेशानी हो गई है। सड़क चौड़ीकरण करने के लिए लोनिवि ने अतिक्रमण हटाया था, लेकिन नाले का काम शुरू नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी कम होने की जगह और बढ़ गई है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने बने कच्चे नाले खतरनाक हैं। सड़क खराब है। नगर निगम को पक्के नाले के निर्माण कर रास्ता बनाना चाहिए, लेकिन नगर निगम ने कुछ नहीं किया। ग्राहकों के नहीं आने से उनकी दुकानदारी लगभग ठप हो गई है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने खंभों को नहीं हटाया। अतिक्रमण हटने के कारण खंभे सड़क पर अवरोधक बने हुए हैं। स्मार्ट सिटी की तरफ से सड़क के एक तरफ पाइप डालने के लिए खोदाई कर छोड़ दी गई। दुकानदारों का मानना है कि जब तक नाला और सड़क नहीं बनेगी, तब तक दुकानदारों के अलावा स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं होगी। इधर अतिक्रमण के चलते काफी संख्या में लोगों के घर और दुकानें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। लोग अपने मकानों के आगे से मलबा हटाकर सफाई करने में लगे हैं। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने नगर निगम, लोनिवि और विद्युत विभाग के अधिकारियों को शीघ्र काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed