फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dr. Shafiqur Rahman Burke: Contested 17 elections in 52 years, political pitch remained Moradabad and Sambhal

अलविदा डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क: 52 साल के राजनीतिक सफर में 17 चुनाव लड़े, सियासी पिच मुरादाबाद और संभल ही रही

Wed, 28 Feb 2024 11:28 AM IST
विमल शर्मा मोहम्मद सलाम खां
मोहम्मद सलाम खां Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 11:28 AM IST
सार

संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। वह पांच बार सांसद और चार बार विधायक रहे। उन्होंने वर्ष 1967 में संभल से पहली वार विधानसभा चुनाव लड़ा था। 52 साल के लंबे राजनीतिक सफर के दौरान वह दस दलों में शामिल रहे। 

विज्ञापन
Dr. Shafiqur Rahman Burke: Contested 17 elections in 52 years, political pitch remained Moradabad and Sambhal
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साथ शफीकुर्रहमान बर्क (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडल के सियासी धुरंधर 93 वर्षीय डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने सियासत में नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने 52 साल के राजनीतिक सफर में 17 चुनाव लड़े। इसमें दस विधानसभा चुनाव तो सात लोकसभा चुनाव शामिल हैं। डॉ. बर्क सियासी पिच मुरादाबाद और संभल रही। दस दलों में शामिल हुए।

विज्ञापन


डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने विधानसभा चुनाव से अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी। वर्ष 1967 में उन्होंने संभल से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद डॉ. बर्क ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। संभल विधानसभा सीट से डॉ. बर्क ने दस बार अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन


इसमें चार बार उन्हें जीत मिली। छह बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा मुरादाबाद सीट से चार बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था। जबकि संभल से तीन बार लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे थे। इन सात चुनावों में उन्हें पांच बार कामयाबी मिली। दो बार हार देखनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Dr. Shafiqur Rahman Burke: Contested 17 elections in 52 years, political pitch remained Moradabad and Sambhal
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : संवाद

1967 से 2019 तक लगातार सियासी पिच पर उतरे

डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क 1967 से 2019 तक लगातार सियासी पिच पर बैटिंग करने उतरे। इन 52 वर्षों में विधानसभा और लोकसभा का हर चुनाव लड़ा। इस दौरान सिर्फ दल और जिले बदलते रहे। वर्ष 1996 में संभल विधानसभा न लड़कर मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

हर दल ने डॉ. बर्क को लगाया गले

डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के सियासी कद को देखते हुए उन्हें हर दल ने गले लगाया। यूपी की राजनीति के प्रमुख दलों के अलावा डॉ. बर्क ने क्षेत्रीय दलों से चुनाव में किस्मत आजमाया था। उन्होंने दस दलों के टिकट पर विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

इन वर्षों में संभल से लड़ा विधानसभा चुनाव

वर्ष 1967, 1969, 1974, 1977, 1980, 1985, 1989, 1991, 1993, 2002

इन वर्षो में लड़ा लोकसभा चुनाव

वर्ष 1996, 1998, 1999, 2004, 2009, 2014, 2019

इन दलों से संभल से लड़ा विधानसभा चुनाव

स्वतंत्र पार्टी, भारतीय क्रांति पार्टी (बीकेडी), जनता पार्टी (जेएनपी), कांग्रेस यू, लोक दल (एलकेडी), जनता दल, जनता पार्टी (जेपी), समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय परिवर्तन दल (आरपीडी)

बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव

 डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सात बार लोकसभा चुनाव लड़े थे। छह बार वह सपा के टिकट पर लड़े थे। एक बार बसपा के टिकट पर संभल से लोकसभा चुनाव लड़े थे।

 

Dr. Shafiqur Rahman Burke: Contested 17 elections in 52 years, political pitch remained Moradabad and Sambhal
शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर पोते को सांत्वना देते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

1996 में लखनऊ से दिल्ली की ओर बढ़े थे डॉ. बर्क के कदम

संभल की राजनीति के केंद्र बिंदु रहे डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के सियासी कदम वर्ष 1996 में पहली बार लखनऊ से दिल्ली की ओर बढ़े थे। 1996 में सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीतकर डॉ. बर्क पहली बार संसद पहुंचे थे। वह मुरादाबाद से चार बार लोकसभा का चुनाव लड़े। तीन बार वह विजयी रहे। 96 वर्षीय डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क मुरादाबाद मंडल की सियासत में सक्रिय रहे।

उन्होंने विधानसभा और लोकसभा दोनों का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1996 से पहले तक डॉ. बर्क की सियासत का केंद्र संभल ही रहा। वह संभल विधानसभा सीट से लगातार चुनाव लड़ते रहे। 1996 में हुए लोकसभा चुनाव से डॉ. बर्क की एंट्री मुरादाबाद की राजनीति में हुई थी। मुरादाबाद सीट से सपा के टिकट पर वह लोकसभा का चुनाव लड़े।

भाजपा उम्मीदवार संदीप अग्रवाल को हराकर वह पहली बार संसद बने। डॉ. बर्क मुरादाबाद से लगातार चार बार सपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे। तीन पर उन्हें जीत मिली थी। डॉ. बर्क 1996, 1999 और 2004 में मुरादाबाद सीट से विजयी हुए थे। वर्ष 1999 के चुनाव में वह अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्र विजय सिंह से चुनाव हार गए थे।

2009 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें मुरादाबाद से उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बाद नाराज डॉ. बर्क बसपा में शामिल हो गए थे। बसपा के टिकट पर संभल से लोकसभा चुनाव लड़े और विजयी हुए।

मुरादाबाद से डॉ. बर्क का चुनाव परिणाम
वर्ष           दल       परिणाम
1996       सपा       विजयी
1998       सपा       विजयी
1999       सपा        हारे
2004       सपा       विजयी

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed