{"_id":"5d8532998ebc3e93ba1b1a07","slug":"dog-city-news-mbd322914447","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेम सराय में पागल कुत्ते ने नौ बच्चों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेम सराय में पागल कुत्ते ने नौ बच्चों को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र के सलेम सराय गांव में पागल कुत्ते ने नौ बच्चों को काट लिया। इनमें तीन बच्चों को बुरी तरह नोच डाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला। तीन बच्चों की हालत खराब होने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सलेम सराय निवासी समर पाल के मुताबिक गुरुवार दोपहर गांव में एक कुत्ता घुस आया। कुत्ता सड़क चलते पैदल लोगों और दोपहिया वाहन चालकों पर झपटने लगा। लोग जैसे तैसे उससे बच गए। कुत्ते ने गांव में बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया। घर के बाहर जो बच्चे मिले उन्हें काट लिया। ग्रामीण धन सिंह ने बताया कि करीब आधे घंटे में कुत्ते ने गांव के नौ बच्चों को काट लिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। तीन बच्चों को गंभीर रूप से नोच डाला। ग्रामीणों ने कुत्ते की घेराबंदी कर उसे लाठी डंडों से मार डाला। धन सिंह ने बताया कि कुत्ता मढै़या गांव से आया था और पागल था। उसने मढै़या गांव में भी कई लोगों को काटा था। ग्रामीणों ने जब उसे मारने का प्रयास किया वह भागकर सलेम सराय पहुंच गया।
ग्रामीण मो. रिजवान ने बताया कि कुत्ते के हमले के शिकार सभी बच्चों को अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई। तीन बच्चों की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. शकील अहमद ने बताया कि शुक्रवार को सेलम सराय गांव से दिपांशु (8), कुलदीप (5) और अरबाज (4) ओपीडी आए। तीनों बच्चों को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह से काटा है। बच्चों को एंटी रैबीज वैक्सीन देने के साथ इलाज शुरू करवा दिया है। डा. शकील अहमद ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 60 से 70 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन दी जा रही है।