फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Doctors absent from duty will be removed from service

Moradabad News: नौकरी से हटाए जाएंगे ड्यूटी से गायब डॉक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Doctors absent from duty will be removed from service
मुरादाबाद। हेल्थ डेस्क बोर्ड पर मुरादाबाद मंडल की प्रगति खराब मिलने पर मंडलायुक्त ने चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा लंबे से गायब चिकित्सकों को नौकरी से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश एडी हेल्थ को दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि गोल्डन कार्ड में मंडल की प्रगति 47.60 प्रतिशत पाई गई है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत क्रमिक एवं भौतिक उपलब्धि शून्य होने पर एडी हेल्थ को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सभी सीएमओ स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से करेंगे। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में मानक के अनुरूप सुविधा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। मंडलायुक्त ने कहा कि डीएम व सीडीओ दवाइयों के वेयर हाउस का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी सीएमओ को काम नहीं करने वाली आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग अधिष्ठानों व श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीयन कराए।
विज्ञापन

क्षमता के अनुसार पशु रखें, सर्वे कराएं
मंडल में किसके पास कितने पशु हैं, इसका सर्वे एडी पशुपालन कराएंगे। साथ ही पशुओं की ईयर टैगिंग कराएंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि गोशालाओं में क्षमता से ज्यादा पशु न रहें। पशुओं के चारे के लिए नेपियर घास के क्षेत्र को और बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान के लिए कार्य करें
मंडलायुक्त ने कहा कि एडी बेसिक स्कूल बाउंड्रीवाल का सत्यापन कराएं। यदि खेल मैदान चिह्नित किए गए हैं तो उस पर शीघ्र कार्य शुरु कराएं। स्कूलों में दिव्यांगजन शौचालय बनवाने के संबंध में सभी एडी बेसिक विशेष ध्यान देंगे। कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान तय समय से सुनिश्चित कराएं। बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम अमरोहा राजेश कुमार त्यागी, डीएम संभल मनीश बंसल, डीएम रामपुर रवींद्र कुमार मांदड़, अपर आयुक्त प्रशासन प्रथम बृजेश सिंह, अपर आयुक्त बीएन यादव, डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed