फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rally held in Moradabad for voter awareness, DM and SSP rode in e-rickshaw

Moradabad: मतदाता जागरूकता के लिए मुरादाबाद में निकली अनोखी रैली, डीएम और एसएसपी ई-रिक्शा में हुए सवार

Thu, 11 Apr 2024 03:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Apr 2024 03:25 AM IST
सार

मुरादाबाद में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इसमें डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना ने भाग लिया। रैली को कंपनी बाग से रवाना किया गया। इसमें दो सौ ई रिक्शाा शामिल थे। 

विज्ञापन
Rally held in Moradabad for voter awareness, DM and SSP rode in e-rickshaw
मुरादाबाद में जागरूकता रैली के दौरान एसएसपी और डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में मतदाता जागरूकता के लिए डीएम और एसएसपी ने ई-रिक्शा की सवारी की। साथ ही ई-रिक्शा पर चुनाव का पर्व देश का गर्व लोकतंत्र में दे योगदान 19 अप्रैल 2024 को को करें मतदान के स्टीकर चस्पा किए। कंपनी बाग में डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना ने करीब 200 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया।

विज्ञापन


इस मौके पर डीएम ने कहा कि ई-रिक्शा पर लगाए गए स्टीकर सिर्फ कागज नहीं हैं बल्कि सभी ई-रिक्शा चालकों के लिए एक संदेश है। वे चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आगे आए हैं। ई-रिक्शा चालक सवारियों को उनके वोट के महत्व के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी ई-रिक्शा चालकों को बताया कि वे 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के दिन महिलाओं, दिव्यांगजन एवं वृद्ध लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक वोट डलवाने के लिए सुरक्षित ले जाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ सुमित यादव ने कहा कि सभी समाज के विभिन्न प्रकार के कार्य करने वाले व्यक्तियों का कर्तव्य है कि वे मतदान न करने वाले व्यक्तियों और परिवारों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एआरटीओ आनंद निर्मल, अनुराधा सिंघल, जशवीर सिंह, राजेन्द्रपाल, नाजिम रिजवी, रितु नारंग, कपिल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

 

 

स्ट्रांग रूम और वेयर हाउस का किया निरीक्षण
डीएम ने मंडी में स्ट्रांग रूम और जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। आम लोगों का दोनों स्थानों पर जाना प्रतिबंधित है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीवी पैट कमिशनिंग कार्य के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

प्रशिक्षण में 62 कर्मचारी रहे गैरहाजिर 
लोकसमा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों ने दो पालियों में प्रशिक्षण  प्राप्त किया। इस दौरान 62 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इस मामले में गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कांठ रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक (पुरुष) एवं राजकीय पॉलिटेक्निक (महिला), में दो पालियों के दौरान कर्मचारियों ने मतदान के लिए प्रशिक्षण हासिल किया।  

दोनों पालियों में कुल 546 पीठासीन अधिकारियों की तुलना में 528 पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान 18 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। कुल 546 प्रथम मतदान अधिकारियों की तुलना में 532 प्रथम मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

14 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। 546 द्वितीय मतदान अधिकारियों में 532 ही मौजूद रहे। इस दौरान 14 द्वितीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। 548 तृतीय मतदान अधिकारियों में से 530 लोग मौजूद रहे। 16 तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में 2122 कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

 

 

पीठासीन अधिकारी तय करेंगे कि कहां तक आएंगे मीडियाकर्मी
पीठासीन अधिकारी तय करेंगे कि मतदान के दौरान मीडियाकर्मी किस स्थान पर रहेंगे। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के एजेंट भी बाहर की रहेंगे। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मीडिया सहभागिता और माॅनीटरिंग कार्यशाला के दौरान चुनाव के संबंध में अहम जानकारियां दी।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर की एरिया में रोक रहती है। मतदाताओं की लाइन का फोटो मीडियाकर्मी खींच सकेंगे। आदर्श आचार संहिता का प्रत्येक दशा में पालन किया जाएगा। यदि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो कार्यवाही की जाएगी।

लोगों को चुनाव की गड़बड़ियों और शिकायतों के संबंध में जानकारी देने के लिए आम लोग सी-विजिल एप को डाउनलोड करना चाहिए। इस दौरान एसएसपी हेमराज मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed