{"_id":"56eb214c4f1c1b4e278b4b17","slug":"dm-mla-including-five-members-issue-contempt-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम - विधायक समेत पांच को अवमानना का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम - विधायक समेत पांच को अवमानना का नोटिस
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में अदालत ने डीएम, एडीएम और कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान समेत पांच लोगों को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है। एसीएम टू और विधायक के बेटे का नाम भी इन पांच लोगों में शामिल है।
प्रकरण में एक अधिवक्ता ने डीएम और विधायक समेत पांचों लोगों पर अदालत की अवमानना का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई करने के बाद सिविल जज जूनियर डिवीजन ने ये नोटिस जारी किए हैं।
मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार निवासी अधिवक्ता दुष्यंत राज ने सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, विधायक के बेटे उवैस उर्फ कल्लन, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश और एसीएम टू राम प्रकाश के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
जिसमें आरोप था कि कोर्ट का स्थगन आदेश होने के बावजूद पांचों आरोपियों ने अपनी पावर का दुरुपयोग करते हुए 17/18 दिसंबर 2015 को उनकी जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल तहस नहस कर दी। आरोप है कि जमीन को कब्जाने की नीयत से वहां लूटपाट और निर्मित भवन में तोड़फोड़ भी की गई। अदालत ने सभी पांचों को चार अप्रैल को कोर्ट में अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं।