{"_id":"57760c574f1c1b797179b047","slug":"dm-helped-begging-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की मेहमान बनी भीख मांग रही महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की मेहमान बनी भीख मांग रही महिला
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
डीएम जुहैर बिन सगीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार शाम डीएम बंगले के बाहर कटोरा लेकर इफ्तार के लिए कुछ मांग रही महिला के लिए ये किसी सपने जैसा था। महिला लोगों के आगे गिड़गिड़ा रही थी कि उसका रोजा है इफ्तार के लिए उसे कुछ दे दिया जाए। ठीक उसी वक्त डीएम काफिले के साथ बाहर निकले तो दरवाजे पर कटोरा लिए बैठी महिला को देख कर रुक गए।
वाकया गुरुवार को शाम करीब सात बजे का है। डीएम जुहैर बिन सगीर आईएमए के रोजा इफ्तार में हिस्सा लेने जा रहे थे। डीएम की गाड़ी जैसे ही बंगले से बाहर निकली तो उनकी नजर अपने दरवाजे पर कटोरा लिए बैठी महिला पर पड़ी।
डीएम ने गाड़ी रुकवाई तो महिला सहम गई और उठकर चलने लगी। डीएम ने उसे रोका और पूछा तो महिला ने बताया कि उसका रोजा है और उसके पास रोजा खोलने के लिए भी कुछ नहीं है। डीएम ने महिला को अपनी एस्कार्ट गाड़ी में बिठवाया और अपने बंगले में ले गए। इसके बाद वह खुद तो आईएमए के कार्यक्रम में चले गए, डीएम की पत्नी ने महिला को रोजा इफ्तार कराया।