फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute

सीजेएम कोर्ट के बाहर अधिवक्ता को पीटा, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
dispute
मुरादाबाद। सीजेएम कोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर तीन महिला और दो पुरुषों ने एक अधिवक्ता पर हमला बोल लिया। आरोप है कि एक महिला ने चाकू से भी हमला किया। जिसमें अधिवक्ता घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर अन्य अधिवक्ता भी पहुंच गए। किसी तरह आरोपियों को पुलिस ने अधिवक्ताओं से बचाकर अपनी हिरासत में लिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कोर्ट के बाहर जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ जान लेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज होने के बाद ही शांत हुए। पुलिस ने तीन महिलाएं और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि अधिवक्ता रफीक अहमद ने तीन महिलाएं और दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि केस के सिलसिले में सीजेएम कोर्ट गए थे। यहां से वापस अपने चैंबर जा रहे थे। कोर्ट से बाहर निकलने को लेकर एक महिला से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उस महिला और दो अन्य महिला व दो युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया है कि एक महिला ने उन पर चाकू से हमला किया। इससे उनका हाथ जख्मी हो गया। घटना की जानकारी से मौके पर अफरातफरी मच गई। अन्य अधिवक्ता भी आ गए। सिविल लाइंस, कोतवाली, नागफनी और मझोला थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर बुला ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह आरोपी महिला और युवकों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस बनाकर आरोपियों को थाने ले गए। यहां पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम साईदा पत्नी जमील, उसकी बेटी शायरा, बेटा शादाब निवासी आरटीओ ऑफिस आजाद नगर मझोला, तीसरी महिला ने अपना नाम साइना पत्नी हसन आरटीओ दफ्तर आजाद थाना मझोला और पांचवां आरोपी रहमान खान पुत्र साजिद खान निवासी दीवान का बाजार थाना नागफनी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवल मारवाहा ने बताया कि साईदा अपनी बेटी और बेटे और साइना के साथ चोरी के मामले में वारंट रिकॉल कराने गई थी। इसी दौरान विवाद हो गया था। पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुआ न्यायालय परिसर
मुरादाबाद। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे न्यायालय परिसर में हुई घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद और एएसपी दीपक भूकर भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद सिविल लाइंस के अलावा अन्य थानों से फोर्स बुला ली गई। देखते ही देखते न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील हो गया था। दो घंटे तक कचहरी में हंगामा हुआ। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद ही अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed