फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispensary closed OPD, patients stood line for hours for medicine, dispute over duty in Moradabad Hospital

ओपीडी में बंद डिस्पेंसरी, दवा के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे मरीज, मुरादाबाद जिला अस्पताल में ड्यूटी पर विवाद

Thu, 24 Jul 2025 04:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 04:20 PM IST
सार

मुरादाबाद जिला अस्पताल की ओपीडी में डिस्पेंसरी बंद रहने से मरीजों को दवा के लिए दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी को लेकर विवाद हो गया, जिससे माहौल गर्मा गया और जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। 

विज्ञापन
Dispensary closed OPD, patients stood line for hours for medicine, dispute over duty in Moradabad Hospital
अस्पताल में विवाद के बाद बैठक करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के जिला अस्पताल की ओपीडी में डिस्पेंसरी बंद रहने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दवाई के लिए लाइन में खड़े लोगों को दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


सुबह से ही ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीज जब दवाई लेने के लिए डिस्पेंसरी पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। दवा वितरण न होने से भीड़ बढ़ती चली गई। मरीजों ने बताया कि पर्चा बनवाने के बाद घंटों लाइन में खड़े रहकर भी दवाई नहीं मिल सकी। कई मरीज परेशान होकर लौट गए।
विज्ञापन


इसी बीच नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी को लेकर अंदर विवाद हो गया। कर्मचारियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आवाजें बाहर तक सुनाई देने लगीं। अस्पताल प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया, लेकिन तब तक मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की कि ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed