फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dirt spread in Milak Sanjana, villagers raised demand for cleaning

Moradabad News: मिलक सैंजना में फैली गंदगी, ग्रामीणों ने सफाई कराने की मांग उठाई

Sat, 27 Jul 2024 04:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 27 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in Milak Sanjana, villagers raised demand for cleaning
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिलक सैंजना में बीते दस महीने से जलभराव है। कीचड़ फैली हुई है। इस समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल आने जाने वाले नन्हें बच्चों को हो रही है। गांव निवासी प्रेमपाल सिंह यादव ने बताया कि पिछले दस महीने से मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मच्छर पनप रहे हैं। इससे मोहल्ले में संक्रामक बीमारी फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। मोहल्ले के कई बच्चे तो बीमारियों की चपेट में हैं। बीडीओ अजीत सिंह ने बताया कि जलभराव के मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मामले में ग्राम पंचायत सचिव से जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। ब्लॉक क्षेत्र में किसी को भी यदि कोई समस्या है तो लिखित में कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। जल्द ही समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed