फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dilary PHC got first place in rejuvenation

कायाकल्प में डिलारी पीएचसी को मिला प्रथम स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dilary PHC got first place in rejuvenation
मुरादाबाद। कायाकल्प योजना में 80 फीसदी मानकों को पूरा करने पर पीएचसी श्रेणी में डिलारी को पहला स्थान मिला है। कायाकल्प के लिए डिलारी पीएचसी को दो लाख रुपये मिलेंगे। वहीं बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा सीएचसी को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे, जबकि जिला और महिला अस्पताल को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वर्ष 2016-17 में प्रदेश में कायाकल्प योजना शुरू की गई थी। इसके तहत अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं, बिल्डिंग, साफ-सफाई, योजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग की जाती है। शासन की टीम इसका आब्जर्वेशन करती है। मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की फीडबैक लेती है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों से योजनों के बारे में जानकारी लेती है। इसके आधार पर अंक दिए जाते हैं। कायाकल्प अवार्ड 2020-21 की घोषणा कर दी गई है। पीएचसी वर्ग में डिलारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डिलारी पीएचसी ने अस्सी फीसदी मानकों को पूरा किया। कायाकल्प के लिए दो लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

78.15 फीसदी मानकों को पूरा करने पर कुंदरकी पीएचसी को दूसरा स्थान मिला है। कुंदरकी को पचास हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा पहली बार क्वालीफाई करने पर भोजपुर और मूंढापांडे पीएचसी को भी पचास-पचास हजार रुपये मिलेंगे। नेशनल हेल्थ मिशन के डीपीएम रघुवीर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के कयाकल्प के लिए तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा सीएचसी को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी श्रेणी में डिलारी को पहला स्थान मिला है। डिलारी पीएचसी में शासन की टीम को 80 फीसदी मानक पूरे मिले। डिलारी को दो लाख रुपये मिलेंगे।
- डा. दीपक वर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed