{"_id":"62b8ad6d7c2a8c53fa0e4045","slug":"dig-told-that-illegal-mining-found-then-so-will-penlized-moradabad-news-mbd432709745","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अवैध खनन के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी शलभ माथुर ने थानाध्यक्ष स्योहारा आशीष तोमर समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बिजनौर एसपी को निर्देश दिए हैं। विभागीय लोगों का मानना है कि शीघ्र ही अब थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गाज गिरेगी। आरोप था कि पुलिस की शह पर स्योहारा में अवैध खनन का खेल चल रहा है।
मुरादाबाद रेंज के बिजनौर जनपद के स्योहारा थानाक्षेत्र के सहसपुर में रात में अवैध खनन किया जा रहा था। जेसीबी और डंपर के जरिये इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत स्योहारा थाने से लेकर बिजनौर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तक की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने डीआईजी शलभ माथुर से शिकायत की। उनके आदेश के बावजूद बिजनौर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने दोबारा शिकायत की तो उन्होंने एएसपी सागर जैन के नेतृत्व में एक टीम का गठन शुक्रवार रात स्योहारा क्षेत्र में कार्रवाई के लिए भेज दिया। स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर एएसपी ने छापा मार कर स्योहारा में अवैध खनन कर रहे गोलू, रईस, नीशू पाल, फैजान, रवींद्र, महबूब और सलीम को पकड़ा था। मौके से दो जेसीबी, सात डंपर और एक बाइक जब्त की थी। डीआईजी शलभ माथुर ने स्योहारा थाना प्रभारी आशीष तोमर, हल्का दरोगा और चार सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश एसपी बिजनौर को दिए हैं।