फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dhanteras market positive result traders happy

धनतेरस पर धनवर्षा, उमड़े खरीदार, लॉकडाउन की भरपाई के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
dhanteras market positive result traders happy
अमरोहा गेट से मंडी चौक तक दीपावली त्यौहार पर हुई सजावट। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा हुई। शहर के छोटे बड़े सभी बाजारों में खरीदारी की भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन बाजार से लेकर लाइनपार तक और कांठ रोड से लेकर बुधबाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। बर्तन बाजार में देर रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे। खरीदारों की भीड़ से गदगद दुकानदारों को लॉकडाउन की भरपाई के आसार हैं।
विज्ञापन

धनतेरस के दूसरे दिन शुक्रवार को भी शहर के बाजारों में ग्राहकों की चहल पहल रही। रंगबिरंगी रोशनी और फूलों से सजी दुकानों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया। गुरहट्टी, बाजार गंज, कोतवाली, अमरोहा गेट, बर्तन बाजार, मंडी चौक, बुध बाजार, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना, कोर्ट रोड, नवीन नगर, हरथला, लाइनपार में जमकर खरीदारी हुई। मिठाई, बर्तन, सोने चांदी के जेवर, सजावट के सामान, पीतल की मूर्तियाें की खूब खरीदारी हुई। गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की भरमार रही। दुकानदारों का कहना था कि धनतेरस और दिवाली की खरीदारी से बाजार में उछाल आया है। अच्छा कारोबार हुआ है। इससे लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई के आसार हैं।
विज्ञापन

देर रात तक गुलजार रहा फूलों का बाजार
मुरादाबाद। पिछले कुछ सालों में घरों को फूलों से सजाने का चलन बढ़ा है। शुक्रवार देर रात तक फूलों को बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। सबसे अधिक गेंदे के फूलों की बिक्री हुई। इससे फूल के कारोबार से जुड़े किसानों के चेहरे खिल उठे।

गंजबाजार स्थित ज्वलेर्स की दुकान में आभूषण की खरीदारी करती महिलाएं।

गंजबाजार स्थित ज्वलेर्स की दुकान में आभूषण की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : CITY

बाजार से पीतल के समान की खरीदारी करते लोग।

बाजार से पीतल के समान की खरीदारी करते लोग।- फोटो : CITY

बर्तना बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं।

बर्तना बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : CITY

घर में रंगोली बनाने के लिये रंग की खरीदारी करती युवति

घर में रंगोली बनाने के लिये रंग की खरीदारी करती युवति- फोटो : CITY

कोतवाली क्षेत्र में दीये की खरीदारी करती युवतियां।

कोतवाली क्षेत्र में दीये की खरीदारी करती युवतियां।- फोटो : CITY

अमरोहा गेट पीतल के समान की खरीदारी करती महिलाएं।

अमरोहा गेट पीतल के समान की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : CITY

अमरोहा गेट स्थित बर्तन के बाजार से बर्तन की खरीदारी करती महिलाएं।

अमरोहा गेट स्थित बर्तन के बाजार से बर्तन की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed