{"_id":"5d7414088ebc3e93df42267b","slug":"dgft-office-shift-to-delhi-city-news-mbd321355442","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली शिफ्ट होगी डीजीएफटी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली शिफ्ट होगी डीजीएफटी कार्यालय
विज्ञापन
DGFT office shift to delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डायरेक्टर जनरल फारेन ट्रेड (डीजीएफटी) कार्यालय मुरादाबाद से दिल्ली शिफ्ट हो जाएगा। भारत सरकार ने 16 सितंबर तक मुरादाबाद से कार्यालय दिल्ली शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे निर्यातकों में जबर्दस्त आक्रोश है। निर्यातकों का कहना है कि लाइसेंस से लेकर निर्यात से जुड़े हर छोटे और बड़े कार्य के लिए दिल्ली की दौड़ लगानी होगी। इससे निर्यातकों को परेशानी से जूझना पड़ेगा।
भारत सरकार देशभर में 13 डीजीएफटी कार्यालयों को खत्म कर दिल्ली कार्यालय से जोड़ने जा रही है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और उत्तराखंड के देहरादून स्थित डीजीएफटी कार्यालय भी शामिल हैं। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट का बड़ा गढ़ है। देशभर में हैंडीक्राफ्ट के कुल निर्यात का 23 फीसदी मुरादाबाद से ही होता है। मुरादाबाद में करीब तीन हजार निर्यातक हैं और सालाना आठ हजार करोड़ का निर्यात करते हैं। बावजूद इसके मुरादाबाद के डीजीएफटी कार्यालय को पिछले एक साल से बंद करने की तैयारी चल रही है। भारत सरकार ने 16 सितंबर तक मुरादाबाद कार्यालय को दिल्ली शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर रहमान के मुताबिक कार्यालय दिल्ली शिफ्ट होते ही निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हर काम के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा और इसमें देरी होगी। इसका प्रत्यक्ष असर निर्यात पर पड़ेगा। अध्यक्ष के मुताबिक मुरादाबाद कार्यालय होने से निर्यातकों के लिए एप्रोच आसान थी। लाइसेंस हो या किसी भी तरह परेशानी हाथों हाथ हल हो जाती थी। एसोसिएशन सचिव अवधेश अग्रवाल बताते हैं पिछले साल भी कार्यालय दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा था। निर्यातकों के विरोध के चलते सरकार को फैसला बदला पड़ा, लेकिन अब 16 सितंबर से सभी कार्य दिल्ली कार्यालय से होंगे। अवधेश अग्रवाल के मुताबिक निर्यातकों को कई तरह के लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। अब तक कार्य मुरादाबाद स्तर पर ही हो जाते थे। दिल्ली कार्यालय से कार्य होने से निर्यातकों को काफी परेशानी झेलनी होगी।