फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dense fog forecast for two days, slight drop in minimum temperature

दो दिन घना कोहरा छाने का अनुमान, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dense fog forecast for two days, slight drop in minimum temperature
दो दिन घना कोहरा छाने का अनुमान,
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट
- छह डिग्री तक रहेगा न्यूनतम तापमान, ठिठुरन बढ़ने का आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। बारिश ने शहर और आसपास के क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने का अनुमान बताया है। साथ ही न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दो दिन घना कोहरे रहने के बाद धीरे धीरे कम होगा।

गुरुवार सुबह से ही शहर के साथ आसपास के इलाकों में भी बारिश शुरू हो गई थी। रात में भी कई जगहों पर बारिश जारी रही। इसका एअसर शुक्रवार को तापमान पर पड़ा और ठंड बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिल रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बारिश के बाद कंपकंपी लौट आई। वहीं, मुरादाबाद समेत दूसरे शहरों में बारिश के बाद तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर की तरफ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पंजाब के मैदानी इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मुरादाबाद में शनिवार और रविवार को घना कोहरा और काफी ठंडा दिन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed