फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dense fog

अभी सताएगा कोहरा, बढ़ेगी गलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
dense fog
मौसम का मिजाज। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। लगातार एक सप्ताह तक गलन और ठिठुरन से बेहाल करने के बाद अब मौसम में सुधार आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार तक मौसम साफ रहने के साथ सुबह के समय कोहरा छा सकता है। धूप की वजह से तापमान में सुधार आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शुक्रवार तक मौसम साफ है। धूप खिलने से दिन में गलन कम होगी पर, रात में ठंड बरकरार रहेगी। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल रहेंगे। मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं आ रही हैं। रात में पड़ने वाली ठंड पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की वजह से है। तेज धूप होने से अधिकतम तापमान में एकदम से उछाल आया है। दिन में गलन से राहत महसूस हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। कोहरा भी जल्दी ही छंट गया था। इसकी वजह से आसमान साफ हो गया और धूप खिलने लगी। लोगों ने छतों और पार्कों में धूप में बैठकर गलन से राहत महसूस की। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed