{"_id":"5da8d3898ebc3e93b85d30e6","slug":"dengue-city-news-mbd3261712109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद जिले में 46 में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद जिले में 46 में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड व अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...............
मुरादाबाद में 46 लोगों में डेंगू की पुष्टि
मंडल के 120 मरीजों का एलाइजा टेस्ट, 96 में पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मंडल में डेंगू का कहर बरकरार है। तापमान में गिरावट आने के बाद भी डेंगू का मच्छर डंक मार रहा है। मंडल में अभी तक 96 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 46 मरीज मुरादाबाद जिले के हैं। जबकि पांच मरीज उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के दावे के मुरादाबाद जिले में डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
अगस्त-सितंबर माह से मंडल में डेंगू के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अक्तूबर में भी डेंगू के नए केस आ रहे हैं। निजी अस्पतालों के अलावा जिला अस्पताल में एलाइजा टेस्ट की सुविधा है। सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीज पूरे मंडल से एलाइजा टेस्ट के लिए जिला अस्पताल आ रहे हैं। अपर निदेशक डा. सत्य सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय अधिकारियों की बैठक ली। एडी डा. सिंह ने डेंगू की रोकथाम के लिए सभी जिलों के सीएमओ को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत ने बताया कि जिला अस्पताल में अभी तक 120 डेंगू संभावित मरीजों का एलाइजा टेस्ट किया गया। इनमें 96 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें 46 मरीज मुरादाबाद जिले के शामिल हैं। जबकि पांच मरीज उत्तराखंड के हैं। जिला अस्पताल में 24 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया। इनमें तीन मरीज अभी भी भर्ती हैं। रामपुर और अमरोहा से भी सर्वाधिक मरीज मुरादाबाद जिला अस्पताल पहुंचे हैं। एडी डा. सत्य सिंह ने प्रभावित जिलों में टीमें बनाकर डेंगू पर कंट्रोल करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री, जिला अस्पताल की सीएमएस के अलावा एमएस डा. राजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुखार के साथ निमोनिया का बढ़ा खतरा
मुरादाबाद। मौसम के उतार चढ़ाव से सुबह और शाम की ठंड गई है। इससे बुखार के साथ सर्दी जुकाम और निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में बुखार और सर्दी जुकाम के मरीज पहुंचने लगे हैं। ठंड बढ़ते ही बच्चों में निमोनिया और बुजुर्गों में अस्थमा की परेशानी बढ़ जाएगी। चिकित्सकों के मुताबिक सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। जिला अस्पताल के एमएस डा. राजेंद्र कुमार के मुताबिक अभी तक वायरल बुखार से अस्पताल पैक था। ओपीडी से लेकर आईपीडी में वायरल पीड़ित पहुंच रहे थे। मौसम बदलने से बुखार के साथ छाती में बलगम, खासी, जुकाम के मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं। डा. राजेंद्र कुमार के मुताबिक बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से एहतियात बरतने की जरूरत है। बच्चों को निमोनिया और बुजुर्गों को अस्थमा की शिकायत बढ़ जाएगी।