फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demonstrations of the sugarcane crop were held in 145 villages; 570 villages are yet to be covered.

Moradabad News: 145 ग्रामों में गन्ने की फसल का हुआ सट्टा प्रदर्शन, अभी 570 गांवों का बाकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demonstrations of the sugarcane crop were held in 145 villages; 570 villages are yet to be covered.
मुरादाबाद। जिले के 145 गांवों में अभियान के तहत सट्टा प्रदर्शन हो चुका है लेकिन अभी 570 गांवों का सट्टा प्रदर्शन बाकी है। सट्टा प्रदर्शन के दौरान आई 48 कमियों को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण किया। सट्टा प्रदर्शन पूरे अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


जिले के मुरादाबाद, कांठ और बिलारी तहसील क्षेत्र में राजस्व ग्रामों की संख्या 926 है लेकिन जांच में पाया गया कि किसानों ने 715 गांवों में गन्ने की फसल की बुवाई की है। इसमें गन्ना पर्चियों और अन्य कार्यों के संचालन के लिए 135 ग्राम समितियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 20 जुलाई से जिले के गांव-गांव में गन्ना समितियों और चीनी मिलों के माध्यम से सट्टा प्रदर्शन किया जा रहा है। अभी तक मुरादाबाद तहसील के 134, कांठ के चार और बिलारी तहसील क्षेत्र के सात गांवों में सट्टे का प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने 60 गांवों की कृषि योग्य भूमि, गन्ना क्षेत्रफल का मिलान गाटा संख्या से किया है। सट्टा प्रदर्शन के दौरान अभी 48 शिकायतें भूमि, मोबाइल नंबर बदलने संबंधी आई हैं। सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन ने बताया कि सोमवार को उन्होंने बिलारी के ग्वारऊ गांव के सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान एक किसान से बताया कि उनकी फसल ज्यादा है लेकिन भूमि कम दर्शाया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने उसे खसरा खतौनी प्रस्तुत करने की सलाह दी। अभी 570 गांवों का सट्टा प्रदर्शन बाकी है। इस बीच सट्टा प्रदर्शन की लगातार जांच की जा रही है। शासन ने सट्टा प्रदर्शन के लिए 30 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। जिला गन्ना अधिकारी का कहना है कि पांच सितंबर तक कैलेंडर का वितरण कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed