फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demonstration was held to commission the Company bridge

Moradabad News: कपूर कंपनी पुल को चालू कराने के लिए किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demonstration was held to commission the Company bridge
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के लोगों ने लाइनपार स्थित कपूर कंपनी पुल को चालू कराने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। बताया कि पुल नहीं खोलने से दुकानदार, छात्र सहित अन्य वर्गों के लोग काफी दिनों से परेशान हैं। आरोप लगाया कि इस मामले में मंडल रेल प्रबंधक कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

कपूर कंपनी पुल अभी पैदल राहगीरों के लिए खोला गया था, लेकिन पहले की तरह दोपहिया वाहनों का संचालन कई महीनों से बंद है। ऐसे में लाइनपार वासियों को शहर आने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को लोकोशेड पुल से होते हुए लाइन पार इलाके में जाना पड़ रहा है। जिससे उनका समय और पैसे दोनों अधिक लग रहा है। आवागमन कम होने से लाइनपार इलाके में बाजार भी प्रभावित हो रहा है। इस कारण दुकानदार भी काफी मायूस हैं। वहीं छात्र-छात्राओं को भी स्कूल कॉलेज जाने के लिए लोकोशेड पुल होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। कपूर कंपनी पुल पर दोपहिया वाहनों के संचालन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती जा रही है। रविवार को काफी संख्या में लोगों ने कपूर कंपनी पुल पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र कपूर कंपनी पुल को चालू करने की मांग दोहराई। इस बारे में डॉ. जेपी चंदेल ने बताया कि कपूर कंपनी पुल है, वह लाइनपार वालों की लाइफ लाइन है। पांच लाख की जनता यहां रहती है, जो काफी परेशान है। प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। इस मामले में जनता इकट्ठी होकर आंदोलन करेगी। अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तब तक यह पुल शुरू नहीं होगा। एक साल से लोग बहुत परेशान हैं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, नवनीत शर्मा , रवि पाल, शशांक गुप्ता, राजकुमार यादव, कपिल मीना, जेपी संजय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed