फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demonstration of sanitation workers angry due to non-receipt of salary and uniform

समय पर वेतन व वर्दी न मिलने से गुस्साएं सफाई कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of sanitation workers angry due to non-receipt of salary and uniform
कांठ के उमरी कलां नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : KANTH
समय पर वेतन और वर्दी नहीं मिलने से गुस्साए उमरी कलां नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग के संबंध में अधिशासी अधिकारी और चेयरपर्सन को ज्ञापन देकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का एलान किया है।
विज्ञापन

कांठ तहसील मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की पूरी पर स्थित उमरी कलां नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में एकत्र हुए। उन्होंने यहां नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि कई बार कहने के बाद अभी तक उन्हें मार्च माह का वेतन नहीं दिया गया है। जिससे उनके परिवारों में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों के एडमीशन भी नहीं हो पा रहे हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों को छह माह से नगर पंचायत पंचायत प्रशासन ने वर्दी भी नहीं दी है। वर्दी न होने से भी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। साथ ही अधिशासी अधिकारी (ईओ) संतोष कुमार मिश्र और चेयरपर्सन अमीर जहां को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वह बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रवि कुमार, नगरध्यक्ष परम सिंह, दयावती, तारा, हरफूल सिंह, राजू, गुड्डू, रोहित, रामलाल, संतोष, राकेश, रामसिंह, सरिता, जोगेंद्र आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों के वेतन की फाइल चेयरपर्सन के हस्ताक्षर नहीं होने से लटकी हुई थी। स्थायी और संविदा कर्मचारियों के वेतन की फाइल पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। ठेका सफाई कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। उसे भी जल्द जारी कराया जाएगा। वहीं सफाई कर्मचारियों की वर्दी के लिए टेंडर किया गया था। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने से प्रक्रिया रुक गई थी। अब आचार संहित हटते ही सफाई कर्मचारियों को वर्दी मुहैया कराई जाएगी। - संतोष कुमार मिश्र अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, उमरी कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed