फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to remove liquor shops located some distance away from the temple

Moradabad News: मंदिर से कुछ दूरी पर बनी शराब की दुकानों को हटवाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove liquor shops located some distance away from the temple
कांठ। क्षेत्र के गांव मौहड़ी हजरतपुर के पास कांवड़ पथ मार्ग पर श्री श्री 1008 स्वामी देवानंद देव स्वरूप निष्कलंकी महाराज के आश्रम और शनि देव के मंदिर से कुछ दूरी पर ही स्थित शराब की दुकानें होने का श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने विरोध किया है। उन्होंने प्रदर्शन कर इन दुकानों को यहां से कहीं दूसरे स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को कांवड़ पथ मार्ग स्थित शनि देव मंदिर पर एकत्र हुए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि यहां वर्षों से श्री श्री 1008 स्वामी देवानंद देव स्वरूप निष्कलंकी महाराज का आश्रम स्थित है। लेकिन इसके बाद भी कुछ दूरी पर ही शराब की दुकानें खुलवा दी गईं। उन्होंने इसका विरोध भी किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब यहां शनि देव का मंदिर बन गया है, जहां से शराब की दुकानें बहुत निकट हैं।
विज्ञापन

जबकि नियमानुसार पांच सौ मीटर के दायरे में यह नहीं होनी चाहिए। निपेंद्र सिंह कसाना, बृजपाल सिंह, आदेश सिंह, सूरज सिंह, अमीर सिंह, राजेंद्र सिंह, शिव स्वरूप सिंह, विजयपाल सिंह, सतपाल सिंह, रामौतार सिंह, ऋषिपाल सिंह, मुकेश, विनोद, पूनम, रजनी, संतोष देवी, सावित्री, कपिल कुमार आदि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए यहां से शराब की दुकानों को दूर भिजवाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन को भी अवगत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed