फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for the construction of a pontoon bridge over the Ramganga River between Dariyapur and Raibhud.

Moradabad News: दरियापुर-राईभूड़ के बीच रामगंगा नदी पर पैंटून पुल बनवाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for the construction of a pontoon bridge over the Ramganga River between Dariyapur and Raibhud.
कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर के ग्रामीणों ने विश्व बैंक निर्माण खंड मुरादाबाद को पत्र देकर दरियापुर-राईभूड़ मलकपुर सेमली मार्ग में पड़ने वाली रामगंगा नदी पर चट्टा पुल (पैंटून पुल) का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं होने के कारण उन्हें नदी पार करने के लिए अस्थायी बल्लियों से बने कच्चे पुल या फिर पैदल नदी पार करनी पड़ती है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पत्र में कहा है कि वर्ष 2024 में दरियापुर में रामगंगा नदी पर पैंटून पुल का निर्माण कराया गया था। उस समय हर वर्ष पुल बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बाद फिर दोबारा अब तक पुल का निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार गन्ना सीजन में चीनी मिल तक गन्ना पहुंचाने के लिए करीब 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, पैंटून पुल बनने से यह दूरी कम हो सकती है। पत्र के अनुसार, इस मार्ग से स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षा को देखते हुए नदी पर पुल का निर्माण जल्द कराने की मांग की है। प्रार्थना-पत्र पर भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक अमीचंद्र सिंह सैनी, खान सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान मेवाराम सिंह, शीशपाल सिंह व देवेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

--
एमएलसी और पूर्व विधायक ने भी विभाग को लिखे पत्र
कांठ। गांव दरियापुर-राईभूड़ मलकपुर सेमली मार्ग में रामगंगा नदी पर चट्टा पुल (पैंटून पुल) की मांग पर भाजपा एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने भी निर्माण खंड विभाग के अधिकारियों को अपने पत्र भेजकर ग्रामीणों के हित में पैंटून पुल बनवाने के लिए कहा है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पुल बनने से ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने की बात भी पत्रों में कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed