{"_id":"661f1bc1953b5f2fbf0dbbba","slug":"delhi-student-missing-from-agwanpur-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-382961-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अगवानपुर से दिल्ली की छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अगवानपुर से दिल्ली की छात्रा लापता
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
दिल्ली से परिवार के साथ अगवानपुर में ईद का त्योहार मनाने आई नौवीं की छात्रा सोमवार को अचानक गायब हो गई। छात्रा का मोबाइल बंद होने से उसके परिजन परेशान हो गए। मंगलवार को मां ने पुलिस चौकी में प्रार्थनापत्र देकर बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है।
मूलरूप से अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाला एक परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया है। उन्होंने दिल्ली में अपना मकान बना लिया है और कारोबार शुरू कर दिया। कारोबारी के बच्चे भी दिल्ली में ही पढ़ रहे हैं। सभी लोग त्योहार अपने पैतृक गांव में मनाते हैं। इस बार भी ईद के मौके पर परिवार अगवानपुर आया था। कारोबारी की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा भी परिवार के साथ अगवानपुर आई थी। सोमवार की शाम करीब पांच बजे छात्रा परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई। उसका फोन भी बंद हो गया। फोन के बंद होने से परिजन घबरा गए। उन्होंने मोहल्ले और रिश्तेदारी में उसको तलाश किया। लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं लगा। मंगलवार को पीड़ित मां ने पुलिस चौकी में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करने को प्रार्थनापत्र दिया और बताया कि पड़ोस का एक लड़का उससे फोन पर बात करता था।
पुलिस ने दबिश देकर युवक को उठा लिया। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम छात्रा से फोन पर बात हुई थी। उसने अच्छे से बात की लेकिन मंगलवार की सुबह उसकी कॉल आई तो वह घबराई हुई थी। उसने दिल्ली जाने की बात कहकर फोन काट दिया था। इसके बाद उसकी बात नहीं हुई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि लड़का और लड़की पड़ोसी हैं। लड़के से पूछताछ की जा रही है। छात्रा के परिजनों से बात कर जांच की जा रही है। वहीं कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच की जा रही है। पुलिस टीम किशोरी को सकुशल बरामद करने में जुटी है।