फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   delhi based food seller died in road accident

सड़क हादसे में दिल्ली के फल विक्रेता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
delhi based food seller died in road accident
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर बुधवार सुबह दिल्ली के फल विक्रेता को वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के समय फल विक्रेता सड़क पार कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम सिपाही लाल था और वह रामपुर के मिलक थानाक्षेत्र के मऊ नगर का रहने वाला था। वह दिल्ली में लाल किले के पास फल बेचता था। धनतेरस पर सिपाही लाल अपने घर लौटा था। त्योहार मनाने के बाद वह दिल्ली लौट रहा था। उसके पास बेटी और दामाद भी लौट रहे थे। जिस वाहन से सिपाही लाल लौट रहा था उसी वाहन में बेटी रजनी और दामाद मनोज भी सवार थे। दिल्ली रोड पर बुढ़नपुर के पास बुधवार सुबह सात बजे उसने वाहन से उतरकर अपनी बेटी और दामाद को सड़क पार कराकर उन्हें दूसरे वाहन में बैठा दिया। इसके बाद वह वापस वाहन में बैठने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने सिपाही लाल को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने फल विक्रेता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सिपाही लाल के परिवार में पत्नी उर्मिला, बेटी ज्योति, जोनी, रजनी, रीना और सपना हैं। जबकि बेटा दीपक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed