फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deep potholes on the road have caused increased inconvenience.

Moradabad News: सड़क पर गहरे गड्ढे होने से बढ़ी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Deep potholes on the road have caused increased inconvenience.
काशीराम कॉलोनी बायपास सड़क पर गहरे गड्ढे, लोग परेशान
विज्ञापन

- लोगों ने सड़क को जल्द बनवाने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। नगर की कांशीराम कॉलोनी होकर जाने वाले बाइपास सड़क की हालत खस्ता है। सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह बायपास मार्ग उत्तराखंड के जसपुर जाने वाले मुख्य मार्ग से मिलता है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
रोजाना सैकड़ों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। कभी नगर में जाम की स्थिति होने पर लोग उत्तराखंड और अन्य स्थानों पर जाने के लिए इस बायपास मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई दौलत का कहना है कि यह सड़क उनके क्षेत्र में नहीं आती है। हो सकता है कि संबंधित जेई ने इसकी मरम्मत का प्रस्ताव भेजा हो और अभी उसे मंजूरी न मिली हो।
विज्ञापन

----------------

- इस मार्ग का निर्माण करीब चार वर्ष पूर्व हुआ था। यह करीब ढाई किमी लंबा मार्ग है। इस सड़क में गड्ढे हो जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। - मास्टर विदेश सिंह, ठाकुरद्वारा नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस मार्ग का निर्माण करीब चार वर्ष पूर्व हुआ था। इस मार्ग की उसके बाद कोई मरम्मत नहीं हुई है। - गौरव कुमार, फैजुल्लागंज

- रोजाना आसपास के गांव के लोग काफी संख्या में इस मार्ग से होकर ठाकुरद्वारा जाते हैं लेकिन सड़क की खस्ता हालत से लोगों को परेशानी होती है।- मुकीम अहमद, मलपुरा लक्ष्मीपुर

- इस सड़क का निर्माण कॉलोनी की स्थापना के बाद हुआ था। मार्ग पर इंटर कॉलेज व कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल बना हुआ है। सड़क की शीघ्र मरम्मत होनी चाहिए। नासिर, काशीराम कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed