फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deadly potholes on the roads, are responsible regardless

सड़कों पर जानलेवा गड्ढे, जिम्मेदार हैं बेपरवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:40 AM IST
सार

नगर पालिका सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन फिर भी गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही है।बरसात के मौसम में हल्की बारिश में सड़क की सड़कों पर जलभराव हो जाता है।कई बार चोटिल भी हो जाते हैं।नगर पालिका क्षेत्र का आजाद मार्ग गड्ढे मुसीबत का सबब बन रहे हैं।

विज्ञापन
Deadly potholes on the roads, are responsible regardless

विस्तार

नगर पालिका सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन फिर भी गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही है। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। बारिश से सड़कें खराब होने से लोग हादसों के शिकार होते हैं। एक बार सड़क बनने के बाद खराब होने पर जिम्मेदार न तो सुनते हैं और न ही कोई खबर ली जाती है। लोग गिरते रहें, टूटते रहें, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। बरसात के मौसम में हल्की बारिश में सड़क की सड़कों पर जलभराव हो जाता है। इसके बाद यह गड्ढे दिखने बंद हो जाते हैं और सड़कों पर निकलने वाले बाइक सवार इन गड्ढों की चपेट में आकर गिर जाते हैं। कई बार चोटिल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र का आजाद मार्ग गड्ढे मुसीबत का सबब बन रहे हैं। आए दिन लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। यहां सड़क के बीचोंबीच गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के बिजनौर रोड की हालत भी खस्ता हो चली है। मोहल्ला बटवाल में सड़क पर बने गड्ढे जिम्मेदारों को नहीं दिख रहे हैं।
नगर के टीपी नगर से आजाद मार्ग स्टेशन रोड की सड़क में भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। सत्यम वाटिका के सामने बना गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है। हल्की बारिश होने के बाद उन गड्ढों में पानी भर जाता है। जिसके बाद यहां से निकलने वाले बाइक सवार चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नल की सड़क की हालत जर्जर हो गई है। इस सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जबकि पूरी सड़क उखड़ी पड़ी है। आलम ये है कि इन गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नहीं है।

नगर पालिका क्षेत्र में गड्ढों को भरवाया जाएगा। शहर की सड़कों का निर्माण और जल निकासी की समस्या पालिका प्रशासन की पहली प्राथमिकता में शामिल है।- डॉ बृजेश सिंह, ईओ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed