फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of women found in jantypur

जयंतीपुर में संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
deadbody of women found in jantypur
मुरादाबाद। जयंतीपुर मियां कॉलोनी निवासी पल्लेदार मोहम्मद जहीर की पत्नी रजिया 40 की रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला, गले पर कसने के निशान होने पर पति ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि दोपहर सूचना मिली की जयंतीपुर मियां कॉलोनी में रजिया (40) को किसी ने लटका कर मार दिया है तथा उसकी बच्ची का अपहरण कर लिया है। घर में महिला का शव पड़ा है। थाना प्रभारी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि जिस तीन साल की बच्ची सोनी के बच्ची के अपहरण की बात कही गई थी वह मौके पर ही मिली। सूचना पर पति मोहम्मद जहीर भी पहुंच गया। उसने बताया कि रजिया का कुछ दिन पहले कुछ युवकों से विवाद हुआ था। गले पर कसने के निशान और दरवाजे पर धक्का देने के चिह्न हैं। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में एक महिला का उसके घर में शव मिला है। पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed