फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of railway worker's son found in toilet

Moradabad News: शौचालय में मिला रेलवे कर्मी के बेटे का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of railway worker's son found in toilet
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की आशियाना कॉलोनी में महिला रेलवे कर्मचारी के बेटे का शव अपने ही घर के शौचालय में पड़ा मिला। मां रेलवे में क्लर्क के पद पर तैनात है। उनकी तैनाती इंदौर में है। युवक यहां अपने दोस्त के साथ रुका हुआ था। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी निवासी विदुला देवी के पति विपिन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। विपिन कुमार रेलवे में तैनात थे। उनकी मृत्यु के बाद विमला देवी को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली है। विदुला मध्य प्रदेश के इंदौर में तैनात हैं। मां-बेटा इंदौर में रह रहे थे। जबकि यहां आशियाना कॉलोनी स्थित बने दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर किरायेदार रहते हैं जबकि भूतल खाली था। चार दिन पहले विनायक इंदौर से दिल्ली के लिए निकला था। वहां उसे छजलैट निवासी दोस्त मुकुल चौधरी मिल गया था। इसके बाद दोनों दोस्त मुरादाबाद आ गए और आशियाना कॉलोनी में विनायक के मकान में रुके थे।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10 बजे विनायक शौचालय चला गया। इस दौरान मुकुल ने काफी देर होने पर कई बार आवाज लगाई। इस पर विनायक ने अंदर से जवाब देते हुए कहा कि आमलेट बना ले, अभी आकर खाऊंगा लेकिन वह शौचालय से बाहर नहीं आया। इसी बीच मुकुल भी सो गया। मुकुल ने सुबह उठने पर देखा कि विनायक नहीं है। उसने शौचालय की ओर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी विनायक ने कोई जवाब नहीं दिया। मुकुल ने सूचना देकर किरायेदार को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस बुला ली गई। शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर विनायक का शव पड़ा था। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि नशे के ओवरडोज से मौत हुई है। पुलिस जानकारी मिली है कि विनायक पहले भी नशामुक्ति केंद्र में रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। युवक की मां को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed