फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dead body in water logging

जलभराव के बीच अर्थी ले जाने को मजबूर हुए लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
dead body in water logging
मुरादाबाद के रेती स्ट्रीट में जलभराव के बीच पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के ले जाते परिवार वाले?
मुरादाबाद। रविवार को को शहर में मूसलाधार बारिश आफत का सबब बन गई। खास तौर पर रेती स्ट्रीट पर इस कदर जलभराव हो गया कि एक अर्थी को इस जलभराव के बीच से ही शमशान घाट तक ले जाना पड़ा। इस मौके पर लोग नगर निगम को कोसते रहे।
विज्ञापन

कंजरी सराय में बालाजी मंदिर के पास रहने वाले उमेश यादव (60) की तबीयत खराब होने के बाद मृत्यु हो गई थी। वह जनरल स्टोर चलाते थे। लालबाग के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होना था। दोपहर को झमाझम बारिश हुई। पुराने शहर के तमाम मोहल्लों में जलभराव हो गया। पहले तो परिजनों ने बारिश के बाद पानी उतरने का इंतजार किया पर जब काफी देर तक भी जलभराव कम नहीं हुआ तो इस पानी से होकर ही लोगों को अर्थी शमशान घाट तक ले जानी पड़ी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, झब्बू का नाला, कानून गोयान, वारसीनगर, गलशहीद, वरवलान के मोहल्ले, बारादरी समेत कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सिविल लाइंस, जैन मंदिर के पास, जेल रोड पर भी जलभराव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश कॉलोनियों में रामगंगा विहार फेज दो, दीनदयाल नगर फेज दो, मधुबनी, आशियाना कॉलोनी में भी लोगों के घरों के सामने पानी भर गया। यहां लोगों ने घरों के सामने नालियों पर स्लैब निर्माण कराए हुए हैं। इससे जलनिकासी में भी समस्या होती है। रामगंगा विहार में नगर निगम की टीम ने बीते दिनों लोगों के घरों के आगे बने स्लैब तुड़वाए थे। हालांकि यह अभियान कुछ घरों तक ही सीमित होकर रह गया था। शनिवार को हुई बारिश में भी पॉश कॉलोनियों के हालात सबसे ज्यादा खराब हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed