फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughters emerged at the state level in the painting competition of energy conservation

ऊर्जा संरक्षण की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर छाईं बेटियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Daughters emerged at the state level in the painting competition of energy conservation
मुरादाबाद। ऊर्जा संरक्षण माह के दौरान यूूपीएसडीए द्वारा आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद की बेटियों ने प्रदेश स्तर पर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन मोबाइल एप यूपी सेव्स एनर्जी के माध्यम से ऑनलाइन किया गया था। पीएमएस पब्लिक स्कूल और एसडीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं को लखनऊ में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

पीएमएस पब्लिक स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा कटघर बीच नई आबादी निवासी सौम्या सक्सेना ने पेंटिंग बनाई थी, जिसमें सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल करने और पृथ्वी पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया गया था, ताकि पृथ्वी पर हरियाली बढ़ सके और सोलर ऊर्जा से ऊर्जा संरक्षण का उद्देश्य पूर्ण हो सके।
विज्ञापन

सौम्या को वर्ग प्रथम (कक्षा तीन से पांच) तक में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। पुरस्कार स्वरूप सौम्या को दस हजार रुपये की नकद धनराशि दी गई है। सौम्या की उपलब्धि पर बाबा विनोद कुमार सक्सेना, पिता अनुराग सक्सेना और मां पालशा सक्सेना गर्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसडीएम इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा लाइनपार विकास नगर निवासी नीतिका सैनी ने वर्ग तृतीय (कक्षा नौ से 11 तक) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नीतिका को पुरस्कार स्वरूप सात हजार पांच सौ रुपये नकद दिए गए हैं। नीतिका की सफलता पर प्रबंधक प्रेमवीर सिंह, प्रधानाचार्य उदयराज सिंह, पिता अनिल कुमार सैनी ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed