फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   daka

बंधक बनाकर डाका, दंपती को पीट पीटकर मरणासन्न किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
daka
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के हासमपुर गोपाल गांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। छह हथियारबंद बदमाशों ने गांव में एक परिवार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर पत्नी पत्नी को बेरहमी से पीटा। कुंडल न मिलने पर एक बदमाश ने महिला का कान ही काट डाला। चीख पुकार पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश गांव में दो और घरों में घुसे, लेकिन जाग होने पर कामयाब नहीं हो पाए। एसएसपी अमित पाठक ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि मामले का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

डकैती की यह घटना सोमवार देर रात साढे़ बारह बजे हासमपुर गोपाल गांव निवासी महेंद्र सिंह के घर में हुई। महेंद्र सिंह की साइकिल, बाइक के टायर पंचर जोड़ने की दुकान है। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे वह और अपनी उसकी पत्नी कांति देवी एक कमरे में सो रहे थे। जबकि बराबर वाले कमरे में उसकी तीन बच्चे सोनी, सैंकी और भूपेन्द्र सिंह सो रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश घर के अंदर घुस आए और उन्होंने पति पत्नी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने बच्चों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। दंपती ने विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गए। इसके बाद बदमाश हमलावर हो गयेे और उन्होंने पति और पत्नी को बेरहमी से डंडों से पीटा। दोनों को बुरी तरह से लहूलुुहान कर दिया। बदमाश ने कांति देवी के कान से कुंडल निकालने के लिए उसका कान काट डाला। इसके बाद 2500 रुपये और एक मोबाइल फोन भी लूट कर लिया। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद बदमाशों ने गांव निवासी राज मिस्त्री मुकेश के घर पर हमला बोला, लेकिन यहां पर उनके पड़ोसी जाग गये और उन्होंने शोर मचा दिया। बदमाशों को यहां से खाली हाथ ही भगाना पड़ा। बदमाशों ने गांव के चौकीदार छत्रपाल के घर पर हमला बोला, लेकिन यहां पर भी जाग हो गया। जाग होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया, लेकिन बदमाश यहां से भी फरार होने में कामयाब रहे। ग्रामीणों और बदमाशों में कई राउंड फायरिंग हुई। सूचना पाकर एसएसपी अमित पाठक अन्य अधिकारियों भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पति और पत्नी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के गांव में एक घर में घटना हुई है। दो घरों में भी बदमाशों ने घुसने की कोशिश की थी। घायल पति पत्नी निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गए हैं। बदमाशों की तलाश में टीमें जुटी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित पाठक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed