फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cybercriminal stole Rs 3 lakh from advocate's daughter's account

Moradabad Cyber Crime: अधिवक्ता की बेटी के खाते से उड़ाए तीन लाख, बिहार और अहमदाबाद भेजे गए पैसे

Fri, 27 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 02:20 AM IST
सार

कटघर निवासी युवती के खाते से साइबर अपराधियों ने तीन लाख रुपये उड़ा लिए। यह रकम बिहार, अहमदाबाद और अन्य स्थानों के खातों में ट्रांसफर की गई। पीड़िता को सात मई की रात धोखाधड़ी की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने बैंक और साइबर पोर्टल पर शिकायत की। 

विज्ञापन
Cybercriminal stole Rs 3 lakh from advocate's daughter's account
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधी ने अधिवक्ता की बेटी के खाते से तीन लाख रुपये उड़ा लिए। आरोपी ने यह रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की है। पीड़िता की तहरीर पर कटघर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी पीतलनगरी निवासी अधिवक्ता प्रशांत शर्मा की बेटी श्रद्धा शर्मा ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके खाते से तीन लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़िता ने बताया कि छह मई की शाम पौने पांच बजे 50 हजार रुपये बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी विक्की कुमार के खाते में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


50 हजार रुपये एन प्रभा माशुवम के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। एक लाख रुपये अहमदाबाद के शिवांक के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। एक लाख रुपये मोहम्मद हसन के खाते में भेजे गए हैं। सात मई की रात उन्होंने अपना खाता चेक किया तो इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपना खाता बंद करा दिया। इसके अलावा पीड़िता ने साइबर क्राइम पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से युवती के खाते में पैसे वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ड्यूटी जा रही युवती से रास्ते में छेड़खानी
 मझोला थाना क्षेत्र में ड्यूटी जा रही एक युवती के साथ युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि वह मझोला क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। कटघर क्षेत्र में एक निजी कंपनी के दफ्तर में नौकरी करती है। पीड़िता ने बताया कि 19 जून की सुबह करीब नौ बजे वह कमरे से दफ्तर जा रही थी।

मझोला क्षेत्र में ही दिल्ली रोड पर रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी मनोज आ गया। आरोपी ने युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर भाग गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed