{"_id":"680bfdb832c7e23d390562d6","slug":"cybercriminal-posed-as-a-relative-and-duped-a-businessman-of-rs-273-lakh-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-630408-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: साइबर अपराधी ने रिश्तेदार बनकर व्यापारी से 2.73 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: साइबर अपराधी ने रिश्तेदार बनकर व्यापारी से 2.73 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर अपराधी ने व्यापारी को कॉल की और खुद को उनका रिश्तेदार बताकर मदद के नाम पर अपने खाते में 2.73 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने अपनी मां के ऑपरेशन कराने के लिए रकम मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कांठ रोड निवासी विनीत किशोर जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नाै फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें अपना रिश्तेदार बताकर बातचीत की। विनीत को लगा कि उनका रिश्तेदार सुनील है। उन्होंने सुनील नाम लिया तो ठग बोला कि हां मैं सुनील ही बोल रहा हूं।
ठग ने बताया कि वह 15 फरवरी को मुरादाबाद आएगा। वह उनके खाते में 8.25 लाख रुपये भेज रहा है। उसने विनीत के बैंक खाते की सारी जानकारी ले ली। आरोपी ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार की मां अस्पताल में भर्ती हैं। उसके पास 2.73 लाख रुपये जल्द भेजने हैं। उनका ऑपरेशन होना है, लेकिन डॉक्टर बिना पैसे जमा किए ऑपरेशन करने से मना कर रहे है।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि नेटवर्क दिक्कत के कारण पैसे नहीं पहुंच पा रहे हैं। ठग ने विनीत से कहा कि वह अपने खाते से भेज दें। उन्होंने अपने खाते से पहले 50 हजार, इसके बाद 1.30 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद 93 हजार रुपये जमा करा लिए। फिर ठग और रुपये ट्रांसफर करने को कहने लगा। तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हो गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।