फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cyber thugs from UP and Rajasthan who defrauded five thousand people of Rs 25 crore arrested

जालसाजी: लड़की के नाम की आईडी से अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पांच हजार लोगों से की 25 करोड़ की ठगी

Sun, 07 Jan 2024 11:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:37 PM IST
सार

आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों से मनमाफिक रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। गिरफ्त में आए साइबर ठगों में तीन राजस्थान और दो यूपी के हैं।

विज्ञापन
Cyber thugs from UP and Rajasthan who defrauded five thousand people of Rs 25 crore arrested
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में पांच हजार लोगों से 25 करोड़ रुपये ठगने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग लड़की के नाम की आईडी से लोगों को खुद से जोड़ते थे। फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों से मनमाफिक रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। गिरफ्त में आए साइबर ठगों में तीन राजस्थान और दो यूपी के हैं।

विज्ञापन


एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मुरादाबाद के एक व्यापारी के पास ठगों ने रिया शर्मा के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। व्यापारी के जुड़ जाने पर दूसरी ओर से अश्लील चैटिंग शुरू कर दी गई। व्यापारी का व्हाट्सएप नंबर लेकर उस पर भी अश्लील चैटिंग की। लड़की के नाम से चैटिंग में भरोसा जीतने के बाद वीडियो कॉल की और अश्लील हरकतों के बीच उसकी वीडियो तैयार कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद ठगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यापारी से 9.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। मुरादाबाद साइबर थाने में यह मामला दर्ज होने के बाद एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार के नेतृत्व में टीम ठगों की तलाश में जुटी। एसएसपी ने बताया कि संबंधित फोन नंबरों को ट्रेस करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ठगों ने यूपी, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों के पांच हजार से ज्यादा लोगों को शिकार बनाने की बात स्वीकार की है। गिरोह में 40 से ज्यादा लोगों के होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्त में आए लोगों में राजस्थान के डींग भरतपुर जनपद के सिकरी थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी लुकमान, अशफाक और अलवर जनपद के चौपांकी निवासी अफरीद, मथुरा जनपद के कोसी थाना क्षेत्र के नंगला सिरौली निवासी नासिर और मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के स्योहारा निवासी मो. यूसुफ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed