Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cyber fraudsters are sending digital cards in the form of APK files

सपरिवार आमंत्रित हैं: मेसेज खोलते ही खाता साफ, एपीके फाइल बनाकर डिजिटल कार्ड भेज रहे साइबर ठग

Sun, 29 Nov 2026 01:06 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 29 Nov 2026 01:06 PM IST
सार

व्हाट्सएप पर शादी के डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजकर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। कार्ड के लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का डाटा, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी चोरी होने का खतरा है। ऐसे कई मामले साइबर थाने और साइबर सेल तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Cyber fraudsters are sending digital cards in the form of APK files
शादी के नाम पर की जा रही साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

साइबर ठग डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। मशहूर शायर नवाज देवबंदी की बेटी की शादी का कार्ड भेजकर सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को ठगने की कोशिश की। इसके अलावा शहर में कई लोगों को शादी का डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजकर ठगा गया है।

विज्ञापन


साइबर थाने और साइबर सेल में मामले पहुंचे हैं। दरअसल साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप पर शादी का डिजिटल कार्ड भेजा जा रहा है। संदेश में लिखा होता है कि आप सपरिवार आमंत्रित हैं। कार्ड देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने या फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है।
विज्ञापन


कई मामलों में यह सामान्य पीडीएफ कार्ड नहीं, बल्कि एपीके (एंड्रॉयड पैकेज किट) फाइल होती है। इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही मोबाइल में खतरनाक एप सक्रिय हो जाता है। यह एप मोबाइल में मौजूद संदेशों, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बनाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मामलों में ठग मोबाइल को दूर बैठकर नियंत्रित करने की कोशिश भी करते हैं। इसके बाद बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर खाते से रकम निकाल ली जाती है।

Trending Videos

युवक के खाते से ट्रांसफर करा लिए 50 हजार रुपये
सिविल लाइंस के हरथला निवासी इमरान को उसके एक परिचित के नाम से मैसेज आया और उसके साथ एक शादी का डिजिटल कार्ड था। उसने आरोपी पर विश्वास कर उस कार्ड को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से तीन बार में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। एक बार में 20 हजार और दो बार में 15-15 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।

मोबाइल हैक कर रिश्तेदारों से मांगी रकम
मझोला के काशीनगर नगर निवासी दीपक कुमार को किसी ने व्हाट्सएप पर डिजिटल शादी का कार्ड भेजा था। दीपक ने जैसे ही क्लिक किया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके नंबर से उसके रिश्तेदारों और परिचित को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की।

जन्मदिन में बुलाने के लिए भेजा डिजिटल कार्ड
 भोजपुर निवासी रमेश सिंह को किसी ने व्हाट्सएप पर जन्मदिन पार्टी में बुलाने के लिए डिजिटल कार्ड भेज दिया। जिसमें बताया गया कि सपरिवार आना है। रमेश ने जैसे ही कार्ड क्लिक किया। उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके एक रिश्तेदार से 10 हजार रुपये की मांग की।

रिश्तेदार ने उन्हें कॉल की तो सच्चाई सामने आ गई। साइबर एक्सपर्ट प्रशांत कुमार का कहना है कि व्हाट्सएप पर आए डिजिटल निमंत्रण पत्र को खोलने से पहले भेजने वाले की पहचान जरूर करें। किसी परिचित के नाम से संदिग्ध लिंक आए तो उसे फोन करके पुष्टि करें। अनजान स्रोत से आई एपीके फाइल बिल्कुल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

जल्दबाजी पड़ सकती है भारी
 साइबर एक्सपर्ट मनीष गोयल का कहना है कि शादी के सीजन में लोग रोजाना कई निमंत्रण पत्र प्राप्त करते हैं। ऐसे में बिना जांचे-परखे लिंक खोलने की आशंका बढ़ जाती है। जन्मदिन, सालगिरह, गृह प्रवेश और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के नाम पर भी इसी तरह के संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे निमंत्रण पत्र क्लिक करने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed