फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber cell return online fraud rupee to account holders

साइबर सेल ने वापस कराई ऑनलाइन ठगी की रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
cyber cell return online fraud rupee to account holders
मुरादाबाद। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए चार पीड़ितों की रकम मंगलवार को साइबर सेल ने वापस कराई। अलग-अलग तरीके से पीड़ितों से ठगी की गई थी। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि 1,92,368 रुपये पीड़ितों के खाते में वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रामशरण कालोनी निवासी देवांशी ने ऑनलाइन सेलिंग साइट पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन डाला था। एक व्यक्ति ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई। उसने एक लिंक भेजा और कहा वह इस लिंक के जरिये पैसे एडवांस भेज देगा। देवांशी ने लिंक पर क्लिक करके डीटेल भरी जिसके बाद चार बार में उसके खाते से 97000 रुपये कट गए। साइबर सेल ने उसकी पूरी रकम वापस करा दी है। रहमत नगर निवासी मोहम्मद आरिफ ने बाइक बेचने का विज्ञापन साइट पर डाला था। उसे भी इसी तरह का लिंक भेजा गया था। डीटेल भरते ही आरिफ के खाते से 45000 रुपये गायब हो गए। साइबर सेल ने उसकी भी पूरी रकम मंगलवार को वापस करा दी।
विज्ञापन

राहुल सैनी निवासी कुंदनपुर ढक्का थाना मझोला से अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर एनी डेस्क एप्लीकेशन के जरिये उसके खाते से पांच बार में 37900 रुपये निकाल लिए गए। 29521 रुपये राहुल के खाते में वापस करा दिए गए हैं। भोजपुर के गांव चकबेगमपुर निवासी विकास कुमार से भी एनी डेस्क एप्लिकेशन के जरिये 93730 रुपये ठग लिए गए थे। साइबर सेल ने उसके खाते में 20847 रुपये वापस कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बचें साइबर ठगी से
- सोशल साइट्स पर अपनी निजी जानकारी जैसे आईडी नंबर, बैंक खाता आदि साझा न करें।
- स्पैम मेल और मैसेज या कॉल पर प्रतिक्रिया न दें
- इंटरनेट पर आने वाले विज्ञापनों पर क्लिक न करें
- सिम ब्लॉक, बैंक खाता ब्लॉक होने के संदेश या कॉल आने पर संबंधित बैंक या ऑपरेटर के ऑफिस में ही संपर्क करें
- किसी को भी कॉल पर बैंक खातों से संबंधित कोई निजी जानकारी उपलब्ध न कराएं
- साइबर अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। 24 से 48 घंटे के अंदर धन वापसी संभव है
- ऑनलाइन खरीदारी में सतर्कता रखें, प्रचलित और भरोसेमंद साइट से ही खरीदारी करें
- ऑनलाइन भुगतान करते समय ध्यान दें कि लिंक पर वेब ब्राउजर में हरे रंग के लॉक का निशान जरूर हो, यदि ऐसा नहीं है तो आपका भुगतान सुरक्षित नहीं है और बैंक खाते संबंधी जानकारी लीक हो सकती है
- ऑनलाइन भुगतान हमेशा सुरक्षित पेमेंट गेटवे के जरिये ही करें, जैसे रोजर पे, बिल डेस्क आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed