{"_id":"6ae8f9c87d1e7f2305046db5","slug":"crowds-flock-to-book-subsidized-wheat-seeds-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113550-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अनुदान पर गेहूं बीज के लिए बुकिंग कराने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अनुदान पर गेहूं बीज के लिए बुकिंग कराने को उमड़ी भीड़
Tue, 03 Nov 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर स्थित कृषि रक्षा इकाई के कृषि बीज गोदाम पर सोमवार दोपहर अनुदान पर मिलने वाले गेहूं के बीज की बुकिंग कराने को किसानों की भीड़ उमड़ी। पात्र किसानों को निशुल्क एक किलो सरसों के बीज की किट भी दी जा रही है।
कृषि रक्षा इकाई बिलारी के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन के आदेशों के तहत जो किसान निर्धारित समय में कृषि रक्षा इकाई के कृषि बीज गोदाम पर आकर अपनी बुकिंग कराएंगे उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं का बीज दिया जाएगा। ऐसे किसानों को गेहूं की दो नई प्रजातियों पीबीडब्लयू 187 और पीबीडब्लयू 127 का बीज मिलेगा। किसानों को एक एकड़ पर 40 किलो गेहूं का बीज मिल पाएगा। यदि किसी किसान पर दो हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि है उसे केवल दो हेक्टेयर रकबे का ही गेहूं का बीज दिया जाना संभव होगा।
रक्षा इकाई प्रभारी के अनुसार नई प्रजाति के गेहूं के बीज की निर्धारित कीमत की आधी धनराशि ही बीज लेने वाले किसान को नकद जमा करनी होगी। शेष आधी धनराशि 50 प्रतिशत अनुदान में समायोजित हो जाएगी। रक्षा इकाई प्रभारी के अनुसार जो किसान नई प्रजाति की सरसों का बीज लेने के लिए बुकिंग करा चुके हैं ऐसे किसानों को निशुल्क सरसों के एक किलो बीज की किट दी जा रही है। कृषि विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 300 किसान गेहूं का बीज लेने के लिए बुकिंग करा चुके हैं। बुकिंग कराने वाले किसानों को अब तक 50 प्रतिशत अनुदान पर 450 क्विंटल गेहूं का बीज दिया जा चुका है।