{"_id":"670afdc4bc54d077bc0f9074","slug":"crowd-gathered-in-dussehra-fair-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-499098-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहशरा मेला में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहशरा मेला में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार के रामलीला मैदान में शनिवार को धूमधाम से दशहरा मनाया गया। सुबह से ही मैदान में लगी खिलौने, सजावट, शृंगार के सामान की दुकानों के अलावा चाट-पकौड़ियों के ठेलों पर बच्चों और महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।
शहर के लोगों को दशहरा मेला का बेसब्री से इंतजार रहता है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना नजर आया। कपूर कंपनी पुल वाहनों के लिए बंद करने के अलावा मानसरोवर रोड और चौधरी चरण सिंह चौक पर बैरिकेडिंग की गई थी। दहशरा मेला में दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की अच्छी खासी भीड़ रही। चूड़ी-कंगन के अलावा अंगूठी, गले के सेट और आर्टीफिशियल पायलों को खरीदने का उत्साह रहा।
-- -- -- -- --
धनुष और गदा ने किया आकर्षित
छोटे-छोटे बच्चों के लिए मेला आकर्षण का केंद्र बना। खिलौना रूपी धनुष और तलवार उनकी पहली पसंद बने। मुखौटे और हनुमान की गदा खरीदने के लिए भी खूब उत्साह देखा गया। मोटू-पतलू, छोटा भीम और मछली के गुब्बारे खरीदने के लिए होड़ मची रही। बांसुरी की धुन से भी वातावरण गुंजायमान होता रहा। वहीं बच्चों की मौज-मस्ती के लिए कई तरह के झूले लगे हुए थे। ऊंचे झूले के अलावा छोटे बच्चों के लिए गोल झूला खासतौर लगवाया गया था। जपिंग झूले में बच्चों ने खूब उछल-कूद मचाई। इसके अलावा हाथी-घोड़े और कार के झूले के साथ ड्रैगन झूले का भी मजा लिया।