{"_id":"590a3d9d4f1c1b810d4421ee","slug":"young-boy-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो सवार युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 04 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर बुधवार की दोपहर बोलेरो कार में सवार रेलवे में लोको पायलट के बेटे अभिनव विश्नोई (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने अभिनव के दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
लेकिन मझोला थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रेलवे हरथला कॉलोनी में रिशिराज सिंह विश्नोई, पत्नी मीना विश्नाई, बेटे आशीष विश्नोई के साथ रहते हैं। बेटी स्वाति की वह शादी कर चुके हैं। रिशिराज रेलवे में बतौर लोको पायलट कार्यरत हैं।
मां मीना विश्नोई ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बेटे अभिनव के मोबाइल पर उसके दोस्त डंपी निवासी बौद्ध विहार का फोन आया। उसने अभिनव को मिलने के लिए बुलाया। अभिनव घर से तीन सौ रुपये लेकर निकल गया।
विज्ञापन
करीब चार बजे अभिनव के दोस्त रोहित निवासी एमडीए कॉलोनी ने बड़े भाई आशीष को मोबाइल पर कॉल कर बताया कि अभिनव को गोली लगी है। बातचीत के दौरान ही रोहित घर भी पहुंच गया। वहां से आशीष, उसकी मां मीना को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, कार अनलॉक थी।
अभिनव ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था। परिजन खून से लथपथ अभिनव को सांई अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि कार में पिस्टल और अभिनव का टूटा हुआ मोबाइल मिला है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।